0 डंडे बाज उपायुक्त को निबटाने के बाद फिर पुराने ढर्रे पर आ गए ठेकेदार

0 शासन से है हर माह नियमित को 5 और दैनिक,ठेका टास्क कर्मी को 7 तारीख तक भुगतान करने आदेश फिर भी ये हाल

बिलासपुर । न्यायधानी के निगर निगम में करोड़ो के पारिश्रमिक और एडवांस घोटाले से गला छुड़ाने वाले मजबूत ठेकेदार डंडा करने वाले उपायुक्त को निबटाने के बाद फिर पुराने ढर्रे पर आ गए। तभी तो ठेका श्रमिको को तीन-तीन, चार- चार माह से भुगतान नही किया जा रहा। निगम आयुक्त कह रहे कि वे हर माह बिल पास कर रहे तो फिर ठेकेदारी में छेद कहा हो गया, क्योकि दावा तो डिजिटल इंडिया और सीधे श्रमिको के खाते में मेहनताना अन्तरित करने का है…? तो फिर इन श्रमिको के पैसे को कौन ब्याज पर या अपना खर्चा चला रहा…?
किसी को मकान के किराए का टेंशन है तो किसी को घर के राशन का तो किसी को बच्चों के स्कूल के बकाया फीस का। दिवाली के बाद मेहनताना मिल नही रहा किसी का तीन तो किसी के चार माह का बकाया है।
निगम के ठेका श्रमिक रोज एक दूसरे से पूछ रहे मोबाइल चेक कर रहे कि कही ठेकेदार ने मेहनताना तो नही डाल दिया, बस इसी आस में डंटे है,,,, एक तो तीन चार माह के पारिश्रमिक बाकी का सवाल है आज नही तो कल मिलेगा… भले एक माह का मिले। और दूसरा उम्र कट गई अब जाए तो जाएंगे कहा, कुल मिलाकर जब तक सांस है तब तक आस है जैसी स्थिति है।
सीजीडीएनए ने निगम के ठेकेदार अजय ताम्रकार को कॉल कर जानने का प्रयास किया की आखिर दिक्कत कहा आ रही क्यो हाड़तोड़ मेहनत करने वाले श्रमिको को उनके हक अधिकार का पैसा उनका मेहनताना उन्हें देने मिलने में दिक्कत आ रही लेकिन उन्होंने मोबाइल ही रिसीव नही किया।
0000
हा ये सही है, कर्मचारियों ने इस आशय का पत्र दिया है ये गलत है मानव अधिकार का हनन है। ठेका श्रमिको को हर माह मेहनताने का पैसा मिलना चाहिए 13 को इन्ही विषयो को लेकर सन्गठन की बैठक बुलाई गई है, जिसमे निर्णय लिया जाएगा कि आगे करना क्या है।
नन्द कुमार कुशवाहा ,
अध्यक्ष स्वायत्त शासी कर्मचारी संघ, नगर निगम बिलासपुर
0000
संगठन ने कई बार इस मुद्दे को लेकर नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री और उच्च अफसरों के समक्ष बात रखी। नगरीय प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी किया कि नियमित कर्मचारियों को हर माह के 5 तारीख और ठेका, टॉस्क, दैनिक कर्मसहरियो को हर माह की 7 ता तक वेतन और पारिश्रमिक का भुगतान करे, बकायदा आदेश है इसके बाद भी ये हाल 13 दिसम्बर को बैटक कर निर्णय लेंगे। स्वछता दीदियों का भी पारिश्रमिक नही दिया जा रहा।
सुरेश तिवारी *
अखिल भारतीय महामंत्री स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

