ब्रेकिंग

एग्रीमेन्ट हो गया… तिहारू पहारू को फिर पारा मोहल्ले में मिलेगा मुफ्त इलाज, चिकित्सा करने पहुचेंगी स्लम स्वास्थ्य योजना की चलित चिकित्सा बसें…

Spread the love

बिलासपुर। स्वास्थ्य स्लम योजना की चलित चिकित्सा बसें जल्द फिर स्लम बस्तियों और हॉट बाज़ारो में दिखेंगी। उपमुख्यमंत्री ने मंगलवार रात ही एग्रीमेंट पर साइन कर इसे मंजूरी दे दी है।
नगर निगम के भवन शाखा अधिकारी और स्लम स्वास्थ्य योजना के नोडल अधिकारी की माने तो 3 दिन पहले एग्रीमेंट खत्म होने के कारण गत 6 दिसम्बर से योजना की बसें कोई के सिटी बस टर्मिनल डिपो में खड़ी कर दी गई है।
इधर इस बात की जानकारी से अनभिज्ञ झुग्गी बस्ती के रहवासी इलाज के लिए चलित चिकित्सा बसों की बाँट जोह रहे थे। उनके लिए अब खुशखबरी ये है कि चलित चिकित्सा बसे उनका उपचार और जांच करने जल्द फिर से निकलेंगी।
बताया जा रहा कि मंगलवार रात छत्तीसगढ़ शासन और इसका संचालन करने वाली भोपाल की कम्पनी साईं टेक्नो के बीच फिर से एग्रीमेंट हो गया है।


00000
बिल्कुल जनस्वास्थ्य हमारी सरकार की प्राथमिकता है, एग्रीमेन्ट खत्म होने के कारण ये दिक्कत हुई, अब एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हो गए है,जल्द ही योजना की बसें फिर लोगो के बीच जाकर उनकी चिकित्सा करेंगे।

अरुण साव, उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *