ब्रेकिंग

झाड़ियों ने नही ऊगली थी अधजली लाश, हमप्याले साथियों ने विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी गोपाल की हत्या, सिरगिट्टी पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने करीब माह पूर्व मिली अधजली लाश के मामले के दो हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी के मुताबिक 7 नवंबर 2025 को तिफरा के होटल ग्रैंड लोटस के पीछे झाड़ियों में एक युवक की अधजली लाश मिली थी। तकनीकी विश्लेषण और मोबाइल टावर लोकेशन डंप की मदद से लाश की पहचान उत्तरप्रदेश के सोनभद्र निवासी गोपाल के रूप में की गई। विवेचना के दौरान पता चला कि मृतक गोपाल अपने दोस्तों—अरुण दास मानिकपुरी (30) और धनेश लोधी उर्फ राजू (34)—के साथ सब्जी मंडी रोड किनारे शराब पीने बैठे थे, इसी दौरान नशे में उनके बीच विवाद हो गया। अरुण और धनेश ने मारपीट करते हुए गोपाल पर पत्थर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ने पुलिस को चकमा देने मृतक गोपाल की लाश को जलाने प्रयास किया पर साज़िश सामने आ गई।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया, सिरगिट्टी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा (103(1), 238 बीएनएस) के तहत कार्रवाई की ।


ये है आरोपी

  1. अरुण दास मानिकपुरी पिता सुम्मत दास मानिकपुरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी अभिलाषा परिसर तिफरा (स्थायी पता बड़े भटली थाना जरहागांव, मुंगेली)
  2. धनेश लोधी उर्फ राजू पिता सिद्धराम लोधी, उम्र 34 वर्ष, निवासी यातायात नगर वार्ड नं. 08 तिफरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *