ब्रेकिंग

दवा के बाद अब छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में सरकारी दारू के सेवन से 2 दोस्तो की मौत पर उठ रहे सवाल, पुलिस कह रही कर रहे जांच

Spread the love


0 मामला बलौदा थाना क्षेत्र का

0 शराब पीकर अपने अपने घर गए फिर परलोक सिधार गए

बिलासपुर। दवाई के बाद अब छत्तीसगढ़ में शराब सेवन से दो लोगो की मौत की खबर है। मामला जांजगीर चांपा जिले का है। सूचना पर पहुची पुलिस जांच की बात कह रही।

मिली जानकारी के मुताबिक बलौदा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा कि शनिवार देर रात को बुडगहन के दो युवकों ने शराब का सेवन किया इसके बाद घर में अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन दोनों को इलाज के लिए बलौदा अस्पताल लेकर पहुचे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शराब पीने के बाद दो युवकों की मौत की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
आशंका जताई जा रही है कि, जहरीली शराब पीने की वजह से उनकी जान गई होगी।। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शराब सेवन से मृत युवा दोस्त

गौरतलब है इससे पहले छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में जहरीली दवाई के सेवन से 18 लोगो की मौत हुई थी।  बारह दिन बाद गत 8 नवंबर को नसबंदी कांड के मृतको की 10 वी बरसी है। इसी तारीख को सन 2014 में बिलासपुर के पेंडारी और पेंड्रा के सरकारी नसबंदी शिविर में 137 महिलाओं का ऑपरेशन हुआ. जिनमे से 13 महिलाओं सहित 18 लोगों की मौत हो गई थी.
नसबंदी के दौरान जिन महिलाओं की मौत हुई, उनके पोस्टमॉर्टम और कल्चर रिपोर्ट में आशंका जताई गई थी कि संक्रमण की वजह से ये मौतें हुईं. इसके बाद सेप्टीसीमिया फिर सिप्रोसिन के जहरीले टेबलेट के सेवन से मौत होने की बात सामने आई। सेम्पल की जांच में कभी दवाओं में चूहामार दवा मिक्स होने तो कभी नही होने की बात सामने आई।  जिनका इस मॉमले से सीधा जुड़ाव था वे राजनीतिक रसूख के कारण दरकिनार कर दिए गए। एक डॉक्टर जिन्होंने 3 घण्टे में 83 महिलाओं का ऑपरेशन किया और उस समय के सीएमएचओ रहे डॉक्टर पर गाज गिरी मुकदमा चला खूब हंगामा भी हुआ पर हुआ कुछ नही।


अभी तक दीगर प्रान्तों से जहरीली शराब सेवन से लोगो के मौत की खबरे आ रही थी पर अब छत्तीसगढ़ में भी सरकारी शराब के सेवन के बाद 2 लोगो की तबियत बिगड़ने और उनकी मौत का मामला सामने आया है। जो बेहद गम्भीर है क्योकि आकड़ो के मुताबिक भारत में शराब की सबसे ज़्यादा खपत छत्तीसगढ़ में होती है. यहां 35.6 फ़ीसदी लोग शराब पीते हैं. ऐसा दावा है।

                  ऐसे में छत्तीसगढ़ में कोई बड़ी अनहोनी न हो शराब मौत का कारण न बने इस पर अब और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *