ब्रेकिंग
Uncategorized

लचर कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का प्रदेश व्यापी प्रदर्शन सोमवार को, यहां नेहरू चौक पर गृह मंत्री के पुतला दहन का ऐलान


बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आव्हान पर सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने दोपहर 1.00 बजे नेहरू चौक में प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के पुतला दहन का ऐलान किया है।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार पूरी तरह असफल है, कानून व्यवस्था लचर हो गई है , आये दिन हत्या लूट ठगी जैसी बड़ी बड़ी घटनाएं हो रही है ,हाल ही में बलरामपुर में पुलिस अभिरक्षा में प्रताड़ना से एक युवक की मौत हो गई । बलौदा बाजार अग्निकांड, लोहारिडीह अग्निकांड और सूरजपुर हत्याकांड के बाद यह छत्तीसगढ़ की चौथी बड़ी घटना है ,जिसके विरोध में सोमवार को मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। यह जानकारी शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button