

बिलासपुर,,,, जुना बिलासपुर स्थित प्रसिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थापना पर्व के उपलक्ष्य में कल से तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन के प्रथम दिन, मंगलवार 30 दिसंबर को संध्या समय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात भव्य संध्या आरती संपन्न होगी और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।
दूसरे दिन 31 दिसंबर को प्रातःकाल भगवान श्रीराम का अभिषेक, विधिवत पूजन एवं हवन किया जाएगा। इसके बाद आरती संपन्न होगी। रात्रि में भक्तिमय जगराता आयोजित किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान होगा। नववर्ष के आगमन पर विशेष आरती के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया जाएगा तथा भोग-प्रसाद का वितरण होगा।
तीसरे दिन 1 जनवरी को पुनः संध्या समय सुंदरकांड पाठ और आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद विशाल भंडारे के साथ तीन दिवसीय आयोजन का पूर्ण समापन होगा।
आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी एवं सहभागिता के लिए श्रद्धालु पंडित नागेंद्र पाठक ‘संजू महाराज’ से संपर्क कर सकते हैं




