ब्रेकिंग

बांगो के मोरगा इलाके में खाई में गिरते ही कार में लगी आग, शहर के दो युवा जिंदा जल गये

Spread the love

0 तातापानी महोत्सव जाने निकले थे दोनो
0 एक साथ दो शव आने से तोरवा इलाके का माहौल गमगीन

बिलासपुर / तातापानी महोत्सव में भाग लेने जा रहे बिलासपुर के दो युवक कार समेत खाई में गिरे और नीचे गिरते ही कार में आग लगने से जिंदा जल गए। ये
दर्दनाक हादसा कोरबा जिले के सीमावर्ती मोरगा चौकी क्षेत्र की बताई जा रही।

इस हादसे में मृत दोनो युवक बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र के गोपाल चंद्र डे और अरुण सेन है बताए जा रहे। दोनो तातापानी में चल रहे महोत्सव में शामिल होने निकले थे। देर रात गाड़ी की रफ्तार तेज होने से गाड़ी के अनियंत्रित होने के कारण ये हादसा हुआ उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला सूचना पर पहुची मोरगा पुलिस ने शवों को निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *