ब्रेकिंग

अफसरों ने समझ लिया शहर सरकार के मेयर इन काउंसिल को चना- मुर्रा,,,?, प्रतिबंध का था निर्णय राजेन्द्र नगर में सड़क के बीच डिवाइड पर लटक रहा जीवलेवा विज्ञापन बोर्ड, एक सप्ताह के अंदर सड़क के गड्ढों को भरने था निर्देश… कुछ नई हुआ…

Spread the love

बिलासपुर। नगर निगम के अधिकारियो ने मेयर इन काउंसिल में लिए लिए गए निर्णयों को चना-मुर्रा समझ लिया। तभी तो प्रतिबंध और जुर्माने के ऐलान के बाद भी डिवाइडर पोल पर नेताओ और उनके पिछलग्गुओं के चौखटे वाले पोस्टर खतरनाक तरीके से सड़क पर औंधे मुंह लटक रहे और हादसों को न्योता दे रहे। वही भरे एमआईसी में खिंचाई के बाद सड़क के गड्ढे भरवाना तो दूर चीफ इंजीनियर चेंबर से देखने तक नही निकले… क्या ये नगर सरकार के सबसे मजबूत ,,,एमआईसी का खुल्ला अपमान नही है…?


हुआ यूं कि नवनिर्वाचित एमआईसी के नगर निगम में कदम रखते ही सड़क के बीच डिवाइडर पोल पर लटक रहे एक विधायक के पोस्टर से टकराने से शहर के बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। निगम की नई एमआईसी ने सड़को के डिवाइडर पोल पर पोस्टर लगाने पर प्रतिबंध का ऐलान कर पोस्टर लगाने वालों पर जुर्माने का निर्धारण किया और एक युवा नेता पर 50 हजार का जुर्माना भी ठोंका गया…?

इसके बाद सत्ता पक्ष के नेताओ के पोस्टरों से फिर पूरे शहर की सड़के पोस्टरों से पाट दी गई,,, पर न तो अफसरों को कुछ दिख रहा और न ही चौक - चौराहों पर लगाए गए 173 करोड़ के सरकारी बजरबट्टू को... अब इस तस्वीर को भी देख लीजिए कैसे जीवलेवा पोस्टर सड़क पर लटक रहा,,, ये तस्वीर शहर के मुख्यमार्ग राजेन्द्र नगर की है...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *