ब्रेकिंग

गोड़पारा श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति ने धूमधाम से मनाई मकर संक्रांति, माँ भारती और प्रभु हनुमान लला की पूजा अर्चना कर की वनवासी भाइयों के लिए दान संग्रहण

Spread the love

बिलासपुर। गोंडपारा नदी किनारे श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर वनवासी भाइयों के लिए अन्न, धन, वस्त्र संग्रहण का कार्य किया । गुरुवार को सुबह 10 बजे पंडित महावीर शर्मा ने मंत्रोचार के साथ माँ भारती की पूजा कराई। उस अवसर पर राजू उरमलिया, सेवा पथ के संस्थापक गौ सेवक विपुल शर्मा, दीपक मिश्रा, राजा बाजेपेई, सौरभ शर्मा , सुधीर सोनी, गोवर्धन गुलहरे, हृदयेश बंटी लोगनी, शंकर निषाद, भीम सेन सोनी आशीष सोनी और नरेश पवार समेत श्री हनुमान मंदिर समिति के सेवादार और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *