ब्रेकिंग

हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी कोटा में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन कराने वालों का नही कांपा पोटा, प्रशासन भी टीम का फ़ंडा बता अलमस्त

Spread the love

कोटा। शहरी क्षेत्र से नदी की रेत खोदकर बेचने वाले रेत माफिया रेत खत्म होने के बाद अब ग्रामीण इलाकों में जनप्रतिनिधियों को चारा डाल अंधाधुंध रेत का उत्खनन और परिवहन करा रहे। कोटा क्षेत्र में अरपा नदी से डंके की चोट पर रेत चोरी का वीडियो सामने आया है। यहाँ रोजाना धड़ल्ले से जेसीबी से खुदाई कर रेत की चोरी की जा रही है।
जिले का खनिज महकमा सब कुछ जानकर अनजान बन रहा क्योकि अब यहां रेत चोरी का काम एक भाजपा नेता की सह पर चलने की बात सामने आ रही है। न जिला प्रशासन कोई ठोस पहल कर रहा न खनिज विभाग न आरटीओ और न ही क्ष्रेत्र की पुलिस। जिससे न सर्फ सरकार को रोजाना लाखों के राजस्व की क्षति हो रही है, बल्कि नदिया बदहाल हो रही जलस्तर रसातल में जाते जा रहा कोई देखने वाला नही है।


जब भी मीडिया में रेत चोरी की खबरें आती है, तय सेटिंग के तहत बड़ी करतूत पर पर्दा डालने दिखावे की कार्रवाई कर खानापूर्ति और अर्थदण्ड लगाकर गाड़ियों को छोड़ दिया जाता है। नदी तट से लगे लगभग सभी सभी गांवों में अवैध रेत घाट संचालित हो रहै है। रोजाना एक्सीवेटर डम्पर और ट्रैक्टर उतार हजारो गाड़ियां रेत चोरी हो रही है। खनिज विभाग की निष्क्रयता जगजाहिर है न कोई बोलने वाला है न रोकने वाला जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा उनका कहना है कि क्या खनिज विभाग को नही है? अधिकारी खुद इनसे मिले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *