ब्रेकिंग

धुरंधर ने पहले ही दिन उड़ाया धुर्रा, एक घण्टे की देर हुई तो दर्शकों ने 36 मॉल के सिने मैक्स के बाहर मचाया जोरदार हंगामा… लगे टिकट के पैसे वापस करो के नारे…

Spread the love

बिलासपुर/ फ़िल्म धुरंधर के टीजर और ट्रेलर के कारण इस फ़िल्म को लेकर दीवानगी चरम पर है। बहुप्रतीक्षित फ़िल्म धुरंधर को पहले दिन पहले शो में पिक्चर देखने दर्शकों की रेलमपेल तो रही ही, ऊपर से करीब एक घंटे बाद भी जब पिक्चर शुरू नहीं की गई दर्शक भड़क गए और अव्यवस्था व देरी को लेकर सिनेमा हॉल के बाहर निकल जमकर हंगामा किया।

ये है मामला?

जानकारी के अनुसार, ‘धुरंधर’ फिल्म का शो शाम 5 बजे शुरू होना तय था, लेकिन 6 बजे तक भी फिल्म शुरू नहीं हो सकी। दर्शक हॉल के अंदर और बाहर इंतजार करते रहे। समय बीतने के साथ ही लोगों का गुस्सा बढ़ता गया और आखिर हंगामा हो ही गया। दर्शकों ने जमकर
विरोध प्रदर्शन करते हुए
टिकट के पैसे वापस करने की मांग की, और पहले शो के नाम पर ज्यादा कीमत वसूली करने आरोप भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *