
0अपने चेम्बर से कान लगा सुनते रहे अफसर
0 कम उपस्थिति और दो चुनावो में हार के बाबजूद कांग्रेसजनों का हौसला बुलंद

बिलासपुर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर कांग्रेसजनों ने सोमवार को बलरामपुर जिले में पुलिस अभिरक्षा में हुई युवक की मौत, लगातार बिगड़ रही प्रदेश की कानून व्यवस्था सरकार और सरकारी विभागों के रवैये व भ्र्ष्टाचार को लेकर नेहरू चौक पर टेंट व चोंगा लगाकर सरकार और सरकारी तन्त्र को जमकर कोसा। कांग्रेसजनों की उपस्थिति भले क्षीण रही पर भाषण इतना आक्रमक रहा कि अफसर अपने चेम्बर से कान लगाकर सुनते रहे वही आमजन के मनोमस्तिष्क पर इसका प्रभाव दिखा इसको लेकर चर्चा भी रही।

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर कांग्रेसजनों नेहरू चौक पर चोंगा बंधवा दामाखेड़ा बलरामपुरबलौदा बाजार, लोहारिडीह, सूरजपुर की घटनाओं प्रदेश भर में बढ़ रहे आपराधिक वारदात को लेकर प्रदेश के विष्णुदेब सरकार को जमकर कोसा कि छत्तीसगढ़ में लगातार गम्भीर प्रकृति के अपराध बढ़ रहे है ,जनता में भय और डर का वातावरण निर्मित हो रहा है,साय सरकार सभी क्षेत्रों में विफल है

,अपराधी बेखौफ हो गये है,बलौदा बाजार, लोहारिडीह, सूरजपुर, बलरामपुर की घटनाएं छत्तीसगढ़ जैसे शांत राज्य में होना कहीँ न कहीं राज्य सरकार की प्रशासनिक क्षमता पर प्रश्न चिन्ह उठाता है ,लचर कानून व्यवस्था की इंगित करता है । इस दौरान सरकारी विभागों के अफसरों की मनमानी भरस्टाचार समेत अन्य कई मुद्दों पर पदाधिकारी और नेता खुलकर मुखर रहे। अफसर अपने चेम्बर में बैठकर भाषण सुनते रहे।
बुलन्द है हौसला
1 सप्ताह के अंदर दूसरी बार राज्य स्तरीय प्रदर्शन कर जिले के कांग्रेसजनो ने यह जता दिया कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बावजूद उनका हौसला कम नही हुआ है।
गौरतलब है कि इसी सप्ताह गत 28 अक्टूबर को भी कांग्रेसजनों ने इन्ही मुद्दों को लेकर नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंका था।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 24, 2026न गुरुजी न किताब, स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का हाल- बेहाल, 166 स्कूल और यूकेजी, एलकेजी बंद करने के बाद भी नही सम्हल रही सरकारी शिक्षा व्यवस्था…
UncategorizedJune 24, 2026लखनऊ अग्निकांड के बाद न्यायधानी बिलासपुर के 5 कोचिंग सेंटरो का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, फायर सिस्टम और एन्ट्री- एक्जिट का लोचा, फिर भी केवल उड़ान सील बाकी में गपर- गपर
UncategorizedJune 24, 2026नाबालिग छात्रा के अपहरण और दैहिक शोषण के मामले में सेंट जेवियर के खिलाफ फूटा आक्रोश, सर्वसेन/ श्रीवास समाज के नेतृत्व में सर्वसमाज ने जंगी प्रदर्शन कर घेरा कलेक्ट्रेट, राष्ट्रपति और राज्यपाल और के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप की फांसी और सख्त कार्रवाई की मांग
UncategorizedJune 23, 2026युक्तियुक्तकरण, जनदर्शन और सुशासन, फिर भी 3 साल में नही मिले मास्टर, चितावर मिडिल स्कूल की छात्राओं ने फिर कलेक्ट्रेट पहुंच मांगा टीचर…

