

0 पुलिस की माने तो बार बन्द होने का हवाला दे मना किया तो पीट डाला

0 आखिर बार के पार्किंग में रात 1 बजे क्या कर रहे थे हमलावर युवक
बिलासपुर./ तारबाहर पुलिस की माने तो अब शहर के लिंक रोड के चर्चित अमिगोज बार एंड पब के संचालक को 3 युवकों ने इसलिए पीट डाला कि उसने बार बन्द होने का हवाला दे, उन्हें शराब देने से मना कर दिया। एफआईआर में तो यही है थानेदार भी यही बता रहे।
वारदात सोमवार देर रात करीब एक बजे पब के पार्किंग की बताई जा रही है।बताया जा रहा कि बार और पब संचालक तौसीफ सोमवार रात करीब 1 बजे जैसे ही पब बन्द कर पार्किंग में निकलां तभी नाजिम खान, सज्जान बुखारी और सम्मान खान वहां पहुँचे और शराब की मांग की। तौसीफ ने बार बन्द होने का हवाला दिया तो बहस और फिर मारपीट शुरू हो गई। आरोपियों ने तौसीफ को बेरहमीपूर्वक पीट डाला जिससे उसके सिर पर चोट आई। तौसीफ की रिपोर्ट तारबाहर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। इस घटना ने एक बार फिर चर्चित अमिगोज बार एंड पब को फिर चर्चा में ला दिया।
सबको पता है कि इस बार में हो क्या रही है, कैसे निर्धारित समय के बाद भी देर रात तक यहां धमाल मचा रहता है, कईं बार यह बार का देर रात तक शराब परोसने और धमाल को लेकर मीडिया की सुर्खियों में आ चुका है,
ऐसे में यदि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करती है तो पूरी सच्चाई सामने आ जायेगी कि कहानी है क्या… पर यहां सब सैट है तो फिर क्या…



