ब्रेकिंग

ये प्यास है बड़ी… भीषण गर्मी में नल से प्यास बुझाती गौमाता…

Spread the love

बिलासपुर/ तपती गर्मी में लोगो के लिए वाटर कूलर है, प्याऊ है पर पर मूक मवेशियों के लिए क्या… प्यास इन्हें भी लगती है… और ये अपनी प्यास बुझा भी लेते है कैसे ये भी आप इन तस्वीरों में देख लीजिए…

ये तस्वीरें न्यायधानी के प्रसिद्ध सिद्धशक्तिपीठ रतनपुर माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट परिसर की है,,, प्यास से कलबलाती ये गौमाता पीने का पानी तलाशते मंदिर परिसर में पहुँचती है,,, यहाँ दर्शनार्थियों की शुद्धि और पानी पीने के लिए नल लगे है को देख वह पानी पीने पहुच जाती है पर बन्द, टोंटी कौन घुमाए तभी एक दर्शनार्थी की नजर प्यास से कलबलाती गौ माता पर पड़ती है, दर्शनार्थी ने जैसे ही टोंटी घुमाई और नल से पानी निकलना शुरू हुआ गौमाता नल की टोंटी के नीचे मुह लगा पानी पीकर ऐसे अपनी प्यास बुझाते नज़र आई आप खुद इन तस्वीरों में देखिए…

गौ सेवक अपनी क्षमता भर गौमाताओं की सेवा और चिकित्सा कर रहे पर वे समय दे सकते है खर्चे की सामर्थ्यता उनमें नही है, इसलिए दानदाताओं से दान में मिली सामग्री और आपस में राशि एकत्र कर वे गौमाताओं की सेवा करते आ रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *