ब्रेकिंग
Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसईसीएल ने लिया क्लाइमेट एक्शन थीम पर नई पीढ़ी को हरियाली की सौगात देने संकल्प, सीएमडी ने मातहतों के साथ किया पौधरोपण…

बिलासपुर/ एसईसीएल( साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड) ने सामाजिक सरोकार के तहत हर साल की तरह इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस पर इस बार क्लाइमेट एक्शन थीम पर वृहद पौधरोपण का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के लिए जनजागरण का संदेश दिया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के लिए ऊर्जा के साथ प्रकृति का संरक्षण है।

सीपत रोड एसईसीएल मुख्यालय परिसर में सीएमडी सह प्रबंध निदेशक हरिश दुहन ने अपने मातहत अफसरो और कर्मचारियों के साथ पौधरोपण किया। सीएमडी श्री दुहन ने कहा कि जिस ढंग से जलवायु परिवर्तित हो रहा ऐसे में हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि आने वालों पीढ़ी को हम अच्छा और शुद्ध वातावरण देने पूरा जोर लगाए, उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर एसईसीएल ऊर्जा संरक्षण के साथ- साथ हरित माइनिंग के लिए सतत प्रयास कर रहा, फिर चाहे वो ऊर्जा संरक्षण हो जल संरक्षण हो एसईसीएल हर क्षेत्र में भागीदारी कर रहा, राष्ट्र के लिए ऊर्जा और प्रकृति का संरक्षण हमारा संकल्प है

इसी के मद्देनजर राज्य शासन के साथ इस साल 20 हेक्टेयर में मियावाकी प्लांटेशन का लक्ष्य रखा गया है, ताकि नई पीढ़ी को ऊर्जा के साथ- साथ शुद्ध वायु और जल मुहैया कराया जा सके।

रमेश चंद्र महापात्र, निदेशक तकनीकी
हरिश दुहन, सीएमडी एसईसीएल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button