ब्रेकिंग

11 जिलों के DEO बदले गए, टांडे गए सक्ती, जायसवाल होंगे बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी…

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 11 जिलों के DEO समेत 28 अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। जारी सूची के मुताबिक बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे को सक्ती का डीईओ बनाया गया है , वही रामेश्वर जायसवाल को बिलासपुर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

श्री जायसवाल जेवरा स्कूल के प्राचार्य रहे स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी(DEO) रायपुर आरएल ठाकुर को संयुक्त संचालक दुर्ग, संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर आरपी आदित्य को संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर बनाया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता को संभागीय संयुक्त संचालक सरगुजा, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर एचआर सोम को संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर, सहायक संचालक महासमुन्द, हिमांशु भारती को जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर और प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंड्राकला जिला सरगुजा भारती वर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये है जारी आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *