
बिलासपुर,,, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (P.D.S) के तहत राशन वितरण में केवल बायोमेट्रिक सत्यापन की अनिवार्यता को लेकर राशन दुकानदारों और हितग्राहियों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं! शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष रवि परयानी ने सरकार से मांग की है! कि बायोमेट्रिक के साथ-साथ मोबाइल OTP आधारित सत्यापन की सुविधा भी जारी रखी जाए…
रवि परयानी ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में कई पात्र हितग्राहियों को राशन प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है! विशेष रूप से मजदूर, किसान और श्रमिक वर्ग के लोगों के फिंगरप्रिंट अक्सर मशीनों में मैच नहीं होते, जिससे उन्हें राशन मिलने में बाधा आती है!इसके अलावा वृद्धजन, दिव्यांग और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए भी बायोमेट्रिक सत्यापन एक बड़ी समस्या बन गया है!
उन्होंने कहा कि आज बैंकिंग सेवाओं, गैस सिलेंडर वितरण और अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाओं में OTP आधारित सत्यापन सफलतापूर्वक लागू है! ऐसे में राशन जैसी जनहित की योजना में भी OTP विकल्प बनाए रखना जरूरी है! आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP भेजकर पहचान सत्यापित करने की सुविधा मिलने से तकनीकी कारणों से राशन से वंचित होने की समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकती है!
संघ का मानना है! कि OTP और बायोमेट्रिक दोनों विकल्प उपलब्ध रहने से वितरण व्यवस्था अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और हितग्राही केंद्रित बनेगी… इससे राशन दुकानों में विवाद और शिकायतें भी कम होंगी तथा पात्र परिवारों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो सकेगा…
रवि परयानी ने राज्य सरकार और खाद्य विभाग से मांग की है! कि जनहित को ध्यान में रखते हुए PDS व्यवस्था में ओटीपी आधारित सत्यापन को वैकल्पिक रूप से तत्काल लागू रखा जाए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही केवल तकनीकी खामियों के कारण अपने अधिकार के खाद्यान्न से वंचित न हो…

Author Profile
Latest entries
UncategorizedAugust 2, 202624 घंटे में शिकंजा, कोटा पुलिस ने गोवंश वध और गोमांस बिक्री के दो आरोपियों को दबोचा, 35 किलो गोमांस, हथियार और बाइक जब्त; जिलेभर में अवैध कारोबारियों को सख्त चेतावनी, कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedJuly 30, 2026गुरु पूर्णिमा पर गूंजा विवेकानंद का संदेश, गुरु वंदना में झुका बिलासपुर; राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प, श्रद्धा-सेवा-संस्कार से सराबोर रहा पूरा आयोजन….
UncategorizedJuly 30, 2026मोपका शहरी गोठान में आधा दर्जन गौ वंश की मौत, पर भड़के धीरेन्द्र कलेक्टर और निगम आयुक्त को कॉल कर कि व्यवस्था सुधारने की मांग….
UncategorizedJuly 30, 2026बरसात से पहले एक्शन में महापौर! वीआईपी सिटी से बैराज तक पैदल निरीक्षण, गंदगी पर सख्त तेवर, अफसरों को नालियां चमकाने और सड़कें साफ रखने का अल्टीमेटम, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए कड़े निर्देश….

