
बिलासपुर,,, न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में गुरुवार शाम तब अफरा तफरी मच गई… जब लोकअप में बंद एक आरोपी ने ब्लेड से अपने गले और सीने पर कई वार किए… लहूलुहान युवक को देख कर थाने में मौजूद पुलिस कर्मी सकते के आ गए.. और वरिष्ठ अधिकारी को इसकी सूचना दे… अनन फानन में पुलिस गाड़ी में लेकर खून से लथपथ युवक को सिम्स लेकर पहुंचे और उपचार के बाद उसे वापस ले गए…

पुलिस की माने तो खुद पर प्रहार करने वाले मिनी बस्ती जरहाभाठा के 20 से 21 वर्षीय रामा पिता राजू कुर्रे को पुलिस ने जरहाभाठा मंदिर चौक से एक धार दार चाकू के साथ पकड़कर उसे थाना सिविल लाइन लाया गया था… युवक को लोकभ में बंद किया गया… उसके कुछ देर बाद उसके करीबी एक महिला परिचित उसे छुड़ाने के लिए थाना पहुंची थी… पुलिस वाले ने उसे बाहर जाने के लिए कहा… तो वह लॉकअप के बाहर खड़ा होकर अंदर बंद आरोपी से बात करने लगी… थोड़े बाद जब वह चले गई… तब युवक ने ब्लेड से पहले अपने गले सीने और शरीर के अन्य हिस्से में ब्लेड मार लिया… अचानक नजर पड़ी तो वह खून से लथपथ लॉकअप के अंदर पड़ा था… जिसे उपचार के लिए सिम्स ले जाया गया…
बहांच गए-
ये तो भला हो लॉकअप में लगे सीसीटीवी कैमरे का, जिसमे सारा घटनाक्रम कैद हो गया, नही तो जमकर सियासत होती। वीडियो फुटेज में युवक खुद अपने हाथ, गले और छाती पेट मे वार करता दिखाई दे रहा।
युवती पर संदेह
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान उस युवती की भूमिका पर पुलिस को सन्देह है कि कही उसी ने तो लॉकअप में बन्द अपने साथी को ब्लेड तो नही उपलब्ध कराया। इसकी तस्दीक की जा रही है।
बता रहे आदतन
पुलिस की माने तो घायल आरोपी आदतन बदमाश है उसके खिलाफ 6-7 मामले दर्ज होने, और महीने दो महीने पूर्व उसके जेल से छूटने की बात बताई जा रही है।
चूक तो हुई
इस पूरे घटनाक्रम में चूक तो सामने आई है, कि…
0 आरोपी युवक लॉकअप के अंदर फूल ड्रेस में कैसे रखा गया, क्योकि आमतौर पर लॉकअप में कपड़े उतरवाकर बन्द किया जाता है।
0 क्या लाकअप में बन्द करते समय उसकी तलाशी नही ली गई,और ली गई थी तो उसके पास खुद पर वार करने के लिए लॉकअप में ब्लेड का टुकड़ा आया कहा से।
अफसर लेते रहे अपडेट
सीएसपी निमितेश सिंह और सिविल लाइन टीआई किशोर कैवर्त दल बल के साथ सिम्स में डंटे रहे और उच्चाधिकारियों को पल पल की अपडेट फोन से देते रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 13, 2026मारपीट और अपहरण के मामले में एफआईआर दर्ज न करने पर तारबाहर थानेदार लाइन हाजिर, पुलिस दो लड़कों को पकड़ वारदात के बाद लापता घायल की कर रही तलाश…
UncategorizedAugust 13, 2026डीजीपी के बयान ने कालसर्प दोष फर्जी स्नेक बाइट मुआवजा कांड से जुड़े अफसरो में मचाई धुकधुकी, कहा विशेष एजेंसी से जांच कराने भेजा प्रस्ताव,,, कानून से गिल्ली डंडा खेलने वाले संलिप्त अफसर फिर सकते में…
UncategorizedAugust 13, 2026बूथ मजबूत व्यवस्था कमजोर, ट्रिपल इंजन की सरकार में चिकित्सा व्यवस्था का हाल बेहाल, 18 घण्टे के इलाज का मौत के बाद पौने 5 लाख का बिल, आदिवासी की लाश को बंधक बनाने ,पेट मे धागा छोड़ने और अपोलो की मनमानी पर सीएमएचओ उवाच…
UncategorizedAugust 13, 2026ट्रिपल इंजन की सरकार में चिकित्सा व्यवस्था का हाल बेहाल, 18 घण्टे के इलाज का पौने 5 लाख का बिल, आदिवासी की लाश को बंधक बनाने ,पेट मे धागा छोड़ने और अपोलो की मनमानी पर सीएमएचओ उवाच…

