ब्रेकिंग

गाड़ा रवन है या कांक्रीट सड़क, जो बनते ही उधड़ गई ऐसे दिख रहा जैसे गोबर पानी डालकर खरेटा से लीपा गया है…!

Spread the love

बिलासपुर / 9 साल बाद बनवाई गई तालापारा संजय नगर की कांक्रीट रोड बनने के दूसरे दिन ही उधड़ धंस गई। ऐसा लग रहा जैसे सीमेंट और कांक्रीट से नही गोबर पानी डालकर खरेटा चलवाया गया है।

नगर निगम की स्थिति आई बरात तो… टाइप है, बारिश करीब आते ही शहर के विभिन्न इलाकों में नाले- नालियों और कंक्रीट रोड का काम भरदरा गया है। जगह- जगह सड़कें बेतरतीब खुदे और अव्यवस्थित पड़े है,
ये तस्वीरें तालापारा संजय नगर की है, मोहल्लेवासियों का कहना है कि करीब 9-10 साल बाद मोहल्ले की गलियों में मंगलवार को कांक्रीटीकरण कराया गया जो पहली ही बारिश की मार नही झेल सका। सीमेंट बहने के कारण गिट्टी उधड़कर दिखने लगा, गली के रहवासी खुद सीमेंट और करनी लेकर उधड़े पलस्तर को सुधारते दिखे।
नई सीमेंटेड उधड़ी गलियों पर साइकल – बाइक के चक्के और मवेशियों के पैरो के निशान दिखे, नई उधड़ी कंक्रीट सड़क को देखकर ऐसा लग रहा जैसे सड़क को गोबर पानी डालकर झाडू से लीपा गया है।

महबूब, तालापारा
नसीमा बेगम, संजय नगर तालापारा

0000

000

हॉ सही है, बारिश के कारण सड़क बनते ही उधड़ धंस गई, ठेकेदार को वाइब्रेटर मशीन से सड़क को फिर से बनाने कहा गया है।
संतोषी रामा बघेल
वार्ड पार्षद तालापारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *