

बिलासपुर । बीती रात जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलतरा के ग्रामीण बैंक की दीवार तोड़कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरों ने एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास किया। इतना ही नही बदमाशो ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़फोड़ कर रकम निकालने की कोशिश की।
क्षतिग्रस्त कर दिया।


पुलिस के मुताबिक चोर बैंक की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और परिसर में लगे एटीएम को क्षतिग्रस्त कर नकदी निकालने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की माने तो सफलता नही मिली और उन्हें छोड़कर भागना पड़ा।
वारदात की जानकारी तब सामने आई जब सुबह कर्मचारी बैंक पहुंचे। बैंक की टूटी दीवार और क्षतिग्रस्त एटीएम को देख इसकी सूचना बैंक प्रबंधन के अफसरो और रतनपुर पुलिस को दी । बैक में सेंधमारी की खबर से रतनपुर पुलिस और महकमे के अफसर मौका मुआयना करने मौके पर पहुंचे।

सीसीटीवी फुटेज का सहारा
वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही।
मामले संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है तो कुछ की तलाश की जा रही है। इस वारदात ने हमेशा और हर बार की तरह बैंको सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता का माहौल खड़ा कर दिया है।



