ब्रेकिंग

हाईटेंशन तार से टकराया विद्युत पोल, खम्भा लगाने के काम मे जुटे निगम के 5 ठेका श्रमिक बुरी तरह झुलसे,,, पहुँचे अस्पताल बच गई जान

Spread the love

0 ठेकेदार और निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

0 सुरक्षा मानकों के पालन में कोताही बरतने को लेकर लोग आक्रोशित

बिलासपुर ../ न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में शुक्रवार को बिजलीं खम्भा गाड़ने के दौरान खम्भे के हाईटेंशन लाइन से टकराने
नगर निगम के ठेकेदार एक महिला श्रमिक समेत 5 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इस हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने ठेकेदार पर बिना लाइन बन्द कराये बिना सुरक्षा उपकरणों के श्रमिकों से कार्य करा लापरवाही और उनकी जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। झुलसे श्रमिको को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आसपास में मौजूद लोगों नँ बताया कि श्रमिको ने गड्ढे पर खम्भे के एक सिरे को डाल जैसे ही रस्सा खींच दूसरे को उठाने का प्रयास किया खम्भा चालू
हाईटेंशन लाइन से टकरा गया तेज आवाज के साथ भंग भंग करते चिंगारी निकली जिससे काम पर लगे चार पुरुष और एक महिला ठेका श्रमिक गंभीर रूप से झुलस और चीखते चिल्लाते जमीन पर गिरकर तड़पने लगे।
मौके पर भागमभाग मच गई आ नन- फानन में सभी झुलसे श्रमिको को अस्पताल रवाना किया गया।
पूरे मामले में ग़म्भीर बात ये रही कि सिरगिट्टी आदर्श नगर पानी टंकी के पास दोपहर में हुई इस गंभीर हादसे की सूचना तक नही दी गई, सिरगिट्टी पुलिस को रात तक पता ही नही था। जबकि स्थानीय लोगों और डायल 112 की मदद से सभी घायल मजदूरों को इलाज के तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है ।

ये है सवाल

सवाल यह उठ रहा कि आखिर किसकी अनुमति से हाईटेंशन लाइन के नीचे काम कराया जा रहा था। क्या सुरक्षा ऑडिट हुआ था? क्या बिजली विभाग से लाइन बंद कराने की प्रक्रिया पूरी की गई थी? या फिर काम जल्दी खत्म करने की जल्दबाजी में मजदूरों की जिंदगी से खिलवाड़ किया गया।
अब सुरक्षा नियमो की अनदेखी पर जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है, गरीब मजदूरों के परिवारों को कब तक न्याय मिल पायेगा ये बड़ा सवाल है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *