ब्रेकिंग

ये महानगर है, स्मार्ट सिटी है , न्यायधानी या नरवा, स्कूलो,घरो और दुकानों में भरा पानी, सड़को और गलियों में सैलाब सा नजारा…?

बिलासपुर/ गुरुवार शाम से हो रही मूसलाधार बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। सड़को से लेकर गलियों तक सैलाब सा माहौल नज़र आया। इस नजारे ने निगम प्रशासन और मेयर के बारिश पूर्व नाले नालियों की सफाई के दावे की कलाई खोलकर रख दी।
बिलासपुर विधानसभा और नगर निगम में बरसों सत्तासीन रहे भाजपा और कांग्रेस की सरकारो ने करोड़ो के नाले- नालियों का निर्माण करा बारिश में जल भराव न होने का दावा किया पर हालात नही बदले, बारिश का पानी भृष्टाचार और अपने अनुभवहीन ठेकेदारो को उपकृत करने के खेल के कारण नाले- नालियों के बजाय सड़कों और गलियों पर बहता नजर आया। गुरुवार शाम से शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश से शहर के अलग अलग इलाको से आ रही तस्वीरों ने ट्रिपल इंजन सरकार के विकास के दावों की धनिया बो दिया।
बारिश का पानी नाले नालियों पर बहने के बजाए सड़को और गलियों पर बहता दिखा। शहर का ऐसा कोई इलाका कोई मोहल्ला नही बचा जहा सड़को और गलियों मे सैलाब सा माहौल नही दिखा, निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़को गलियों , और फिर घरों व दुकानों में पानी भरा रहा।

करोड़ो  के नाले नालियों के बाद ये हाल

पुराने बस स्टैंड में फिर क्यो लगाना पड़ा अमला

Author Profile

शैलेन्द्र पाण्डेय / संपादक / मोबाइल नंबर : 7000256145
शैलेन्द्र पाण्डेय / संपादक / मोबाइल नंबर : 7000256145
Latest entries