
0 जमकर गरजे कांग्रेस नेता कहा ये विलासपुर है नही चलेगी मनमानी

0 बहुत हो गया अब इलाज में लापरवाही बर्दास्त नही होगी सुधारिये व्यवस्था
बिलासपुर / राजकुमार अग्रवाल के इलाज़ में बड़ी लापरवाही और आयुष्मान व शासन की चिकित्सा योजनाओं को ठेंगा दिखाने के मामले में शुक्रवार को फिर प्रबंधन के अफसरो को घिरना पड़ा। कांग्रेस के दिये गए अल्टीमेटम को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन की मध्यस्थता में हुई बैठक में फिर इतने बड़े सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के एम्बुलेंस के 3 माह से ठप होने, ग़म्भीर मरीज को एयर लिफ्ट कराने में की गई लापरवाही और विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री की चेतावनी और कांग्रेस के लगातार आंदोलन के बाद भी आम गरीब मरीजो को शासन की चिकित्सा योजनाओं का लाभ
न मिलने का मुद्दा जोरशोर से कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने उठाया।

अपोलो हॉस्पिटल के सीईओ ने एयरलिफ्ट कांड में सामने आई लापरवाही को स्वीकार करते हुए कहा कि हाँ लापरवाही हुई है, दूसरे एम्बुलेंस की व्यवस्था कर ली गई है, एक और नए एम्बुलेंस क्रय करने और शासकीय चिकित्सा योजना के तहत जटिल रोगों के इलाज के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। फिलहाल अभी कैंसर पीड़ितों को योजना के तहत चिकित्सा प्रदाय की जा रही है

अपोलो प्रबंधन ने कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह की मौजूदगी में कहा कि जिस तरह की गलतियां सामने आई है उसकी पुरावृत्ति न हो इसका ध्यान रखकर जो भी आवश्यक सुधार है किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 1, 2026चुनावी दावे के गर्म राख पर फिर पक गया 1 करोड़ 40 लाख का अंगाकर रोटी, मामला नगर निगम और स्मार्ट सिटी के एक और एफडीआर कांड का…!
UncategorizedAugust 31, 2026रक्षाबंधन की रात सिटी कोतवाली इलाके में पथराव, तोड़फोड़ कांड में दोनो पक्ष के 11 आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया लड़को के दो गुट का झगड़ा,,, बोले सीसीटीवी फुटेज से कर रहे अन्य आरोपियों की तलाश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!



