ब्रेकिंग

मोदी… मोदी… जप निकल लिए बिहारी, जिला अस्पताल में डॉक्टर व दवाई के टोटे और मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सवाल पर कुछ नही बोले…

Spread the love

0 सेवा संकल्प अभियान पर आए थे पत्रकारों को संबोधित करने

0 पत्रकार दीर्घा से उठे किसी भी सवाल के नही दिये जवाब

बिलासपुर / सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सोमवार को बिलासपुर बस स्टैंड रोड के 1 होटल में प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तारीफ में कसीदे पढ़े योजनाओं का गुणगान किया, पर जैसे ही संभागीय जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल और अस्पतालों में दवाइयों और डॉक्टरों के टोटे व सुपरश्पेशियलिटी हॉस्पिटल को लेकर पत्रकारो ने सवाल दागे वे उठकर हाथ जोड़ मंच से चलते बने। पत्रकारों को कहना पड़ा कि आपने प्रेस वार्ता आयोजित की है, आपने बुलाया है तो फिर आपको सवालों के जवाब देना चाहिए हम भोज के लिए नही जेआए है।

श्याम बिहारी जायसवाल

गिना दी योजनाओं की फेहरिस्त

स्वास्थ्य मंत्री ने उनज्वला गैस, अमृत भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न योजना, आयुष्मान भारत योजना,नलजल योजना समेत अन्य सारी योजनाएं गिना दी।

1 रुपये भेजने पर मिलता था 15 पैसे, इधर निकल गए फर्जी सर्पदंश मुआवजा कांड में साढ़े 17 करोड़

मंत्री ने कांग्रेस शासनकाल में सरकार द्वारा 1 रुपये भेजने पर स्टेट में 15 पैसे पहुचने तक का जिक्र किया, लेकिन न्यायधानी में फर्जी मुआवजा कांड में साढ़े 17 करोड़ के सवाल पर भी कुछ कहने के बजाय चुप्पी साध ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *