

0 की गधों को वापस गोठान लाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

0 गधा पुराण को लेकर पूरे शहर में जोरदार चर्चा चटखारे ले रहे लोग
बिलासपुर../ महापौर पूजा विधानी और उनके पति अशोक विधानी का अब खच्चर कांड जे जुड़े विवाद का ऑडियो सामने आया है, जिसे शहरवासी चटखारे लेकर न सिर्फ़ सुन रहे बल्कि एक दूसरे को गधा पुराण का औडियो भेजकर मजे ले रहे है। पूरा मामला रेस्क्यू किए गए सात खच्चरों को मोपका गौठान से महापौर पूजा विधानी के पति अशोक विधानी के ईंट-भट्ठे पहुंचाने के आरोप से खड़े हुए विवाद का है। पशु सेवक निधि तिवारी और सपना क्षत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। पशु सेवकों के अनुसार, गत 20 अगस्त को तिफरा से छह और जरहाभाठा से एक खच्चर का रेस्क्यू कर मोपका गौठान में रखवा उनके चारे-पानी की व्यवस्था की गई थी। आरोप है कि नेताओ और ठेकेदारों की बेगारी और चमचई में माहिर अफसरो ने गत 8 अक्टूबर को बिना उनकी जानकारी के सातों खच्चरों को गौठान से उनके ईंट-भट्ठे पहुंचा दिया।
प्रशासन है या परचून की दुकान
अब सवाल यह उठ रहा कि किसके आदेश पर और किस आधार पर रेस्क्यू कर लाए गए खच्चरों को गौठान से ईंट। भट्टा पहुँचाया गया। इसको लेकर मेयर पति अशोक विधानी और एनजीओ के स्टाफ और फिर मेयर एनजीओ स्टाफ का ऑडियो जमकर वायरल हो रहा।
इधर एनजीओ ने प्राइवेट लिमिटेड की तरह चल रहे निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए, खच्चरों की सुरक्षित वापसी और उन्हें गोठान से गुपचुप ईंट भट्ठा पहुचाने के निर्णय की जांच करने और जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग कर निगम प्रशासन की खाट खड़ी कर दी है, हालाकि की होना जाना कुछ नही है लेकिन फजीहत का रायता तो फैल गया।
मामले के बीच महापौर पूजा विधानी और उनके पति अशोक विधानी से कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आरोप है कि बातचीत के दौरान मेयर पद का हवाला देकर पशु सेवकों से धमकी भरे लहजे में बात की गई। हालांकि, ऑडियो की प्रामाणिकता और बातचीत के पूरे संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।



