ब्रेकिंग

नो एंट्री में बेधड़क दौड़ रही हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, कौन जिम्मेदार पूछने पर थानेदार कह रहे जाँच का विषय

Spread the love


0 कहा है गाँव गवई के लोगो को दबोचकर वसूली करने वाला ट्रैफिक अमला
0 हाइवा के छक्के के बीच फसा था युवक का शव

बिलासपुर नो एन्ट्री में बेधड़क रेत लेकर दौड़ रही तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक पुलिस विभाग का एएसआई था जिसने हाल ही में ज्वाइन किया था।
घटना दोपहर करीब पौन बजे अरपा पार सरकंडा अशोक नगर चौक की है। बताया जा रहा कि युवक बाइक पर नूतन चौक की तरफ़ से सोनगंगा कालोनी की ओर जा रहा था। सामने चल रहे ऑटो वाले ने अचानक गेट खोला गेट जिससे ठोकर लगने से वह पीछे आ रही हाइवा के चपेट में आ गया और दोनों चक्के के बीच फस गया। हादसे के बाद यहां लोगो की भीड़ लग गई सड़क पर जाम लग गया।
सूचना पर करीब 20- 25 मिनट बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। तनाव बढ़ता देख पुलिस वालों ने मृतक का कपड़ा खींच उसके रक्तरंजित शव को बाहर निकलवाया तो मृतक का पेट फट गया था पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मृतक के शव को सिम्स रवाना कर उसकी बाइक को थाने भेज दिया। बताया जा रहा कि मृतक सोनगंगा कालोनी का रहने वाला था और हाल ही में उसने पुलिस विभाग में एसआई के पद पर ज्वाइन किया है।


कौन है एसआई के मौत का जिम्मेदार

कृष्णकांत साहू, थाना प्रभारी सरकंडा


रेत की कमाई के आगे कोई नियम नही तभी तो दिन दहाडे नो एंट्री के बाद भी रेत भरी हाइवा बेधड़क शहर की सड़कों पर दौड़ आये दिन लोगो की जान ले रही है।
किसके संरक्षण में खेला जा रहा मौत का खेल
रेत माफियाओं और पुलिस की इस मितानी ने न जाने अब तक कितनी जाने ले ली। कितनो को अपंग कर दिया सरकार बदल गई पर रवैया नही बदला सवाल वही है कि आख़िर वो कौन सी ताकत है जिसके संरक्षण में मौत खेला जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *