ब्रेकिंग

अदालतों में जिरह करने वाले अधिवक्ता चौका छक्का मारने में भी माहिर, नवनिर्मित मिनी स्टेडियम में दिखाएंगे खेल का जौहर

Spread the love

00 BACL 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का गांधी चौक मिनी स्टेडियम में दिखेगा रोमांच
00 200 अधिक अधिवक्ता खिलाड़ी और 12 टीम ऑनर्स लेंगे भाग

*बिलासपुर,,,बीएसीएल 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का 17 जनवरी को गवर्नमेंट स्कूल परिसर के मिनी स्टेडियम में भव्य शुभारंभ होगा। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 12 टीम ऑनर्स और 200 से अधिक अधिवक्ता हिस्सा लेंगे, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की BACL द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह है!

IPL के तर्ज पर होने वाले इस क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ऑक्शन प्रक्रिया के जरिये खिलाड़ियों का चयन किया गया है! इस प्रतियोगिता के सारे मैच व्हाइट प्रो शॉप्ट बॉल से खेले जाएंगे जिसमे जिले के पंजीकृत अधिवक्ता खिलाड़ी भाग लेंगे!

हॉटल इंटरसिटी में हुआ जर्सी सेरेमनी

बुधवार को हॉटल इंटरसिटी में BSCL द्वारा जर्सी वितरण और पूल साइड डिनर का आयोजन किया गया जिसमें खिलाड़ियों को उनकी टीम के मुताबिम जर्सी का वितरण किया गया!

ये रहे मौजूद

इस जर्सी वितरण और पूल साइज डिनर समारोह में हाईकोर्ट अधिवक्ता पवन केशरवानी, योगेंद्र पाण्डेय, अतुल केशरवानी, राहुल तामस्कर, ऋषि शर्मा, अमित गुप्ता, अर्जित तिवारी और दीपक अग्रवाल समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे!

यूट्यूब चैनल पर लाइव

रामा BACL के सभी मैच BACL के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे! प्रतियोगिता को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है!


रिहर्सल तेज


BACL क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 में मैदान मारने गांधी चौक के मिनी स्टेडियम में अधिवक्ताओं की टीमें प्रतिदिन सुबह औऱ रात को रिहर्सल कर रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *