
बिलासपुर। सेन्ट्रल गुरुद्वारा गोड़पारा न्यास ट्रस्ट के सहयोग से खालसा युवा सेवा समिति ने 26 दिसम्बर गुरुवार को शहीदी मार्च का आयोजन किया है।
शहीदी मार्च शाम 5 बजे सेन्ट्रल गुरुद्वारा गोड़पारा से आरंभ होकर सिम्स से मिशन हॉस्पिटल रोड, ईदगाह चौक, मध्यनगरी चौक, तेलीपारा , कोतवाली चौक से सदर बाजार होते हुये वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी। समिति ने शहीदी मार्च के लिए ड्रेस कोड भी तय किया है। वीरा सफेद कुर्ता पजामा और नीला दस्तार धारण करेंगे। वही महिलाओं के लिए सफेद सलवार सूट और नीली चुन्नी निर्धारित की गई है।


बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए समय पर पहुचने वाले बच्चों के लिए पुरस्कार का ऐलान किया गया है वही सभी लोगो को 4 से 4:30 बजे तक गुरुद्वारा पहुँचने कहा गया है। शहीदी मार्च की समाप्ति के बाद गुरु के अटूट लंगर का भी आयोजन किया गया है।
पंजाबी समाज के श्री गुरुगोविंद जी के चारो साहिबजादों की शहादत का यह पर्व हर साल इसी दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर सिख समाज द्वारा शहीदी मार्च और विभिन्न आयोजन किये जाते है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 28, 2026सहकारिता मंत्रालय के स्थापना की 5 वी वर्षगांठ पर 8 दिवसीय आयोजन 29 से, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने दी दिनवार कार्यक्रमो की जानकारी…
UncategorizedJune 28, 2026200 करोड़ का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बना सियासी अखाड़ा, पूर्व जिला कांग्रेसाध्यक्ष विजय के बयान पर सुशांत का पलटवार, कहा वे पद में नही तो सुर्ख़ियों में बने रहने मीडिया में बोल रहे आंय- बांय,,, उनके शासनकाल में तो मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोले गए थे… निजी संस्था को सौंपने कोई चर्चा तक नही…
UncategorizedJune 27, 2026कांग्रेस नेता विजय केशरवानी ने कहा 200 करोड़ का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल फोकला फांसी, निजी संस्था को देने के हल्ला को लेकर सीएम और क्षेत्रिय विधायक को घेरा,बोले श्वेतपत्र जारी कर स्थिति स्प्ष्ट करे सरकार…
UncategorizedJune 27, 2026न्यायधानी में इच्छाधारी फोरलेन का कमाल कही 2 तो कही 3 लेन दिख रही सड़क, पुराने डिवाइडर पर ग्रील ठोंक रंगाई – पुताई करा दिखाया दानिशमंदी का कमाल…

