
बिलासपुर। बेंगलुरु, कर्नाटक में भारतीय आर्मरेसलिंग नियंत्रण बोर्ड (BCAI) द्वारा आयोजित बीसीएआई राष्ट्रीय आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में शहर के देव तिवारी ने जूनियर अंडर-70 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया।


चैंपियनशिप का आयोजन बेंगलुरु, कर्नाटक में किया गया था, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। देव तिवारी ने असम, दिल्ली, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, केरल, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के खिलाफ दमदार मुकाबला किया और तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल जीता।


विशेष बात यह रही कि देव तिवारी ने अपनी 18 वीं वर्षगांठ (24 मई) के दिन ही यह पदक जीतकर अपने जन्मदिन को ऐतिहासिक बना दिया। देव तिवारी, तिवारी चाल राजेंद्र नगर निवासी संजीव गुड्डू तिवारी के सुपुत्र है जिन्होंने कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि बिलासपुर जिले और पूरे छत्तीसगढ़ में भी खुशी की लहर है।
स्थानीय खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने देव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।देव तिवारी का यह पदक युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMay 6, 2026बीच गोलबाजार के बिना अनुमति निर्माण के मामले में हाईकोर्ट ने दिए जानकारी और दस्तावेज व प्रकरण को नए रूप में 7 को प्रस्तुत करने आदेश,
UncategorizedMay 6, 2026ये कैसा जनदर्शन और सुशासन तिहार,,, जब आवेदन लेने वाले निगम मुख्यालय के कर्मचारियों और नेताजी का ये हाल…
UncategorizedMay 5, 2026बजट बाढ़ के समारू पहारू के, सरकार पूर्ति नही कर पा रही दारू, देसी के पट बन्द, अंग्रेजी में भी 120-160 वाला गायब, 80- 100 के बजाय ढिलना पड़ रहा 200…
UncategorizedMay 5, 2026कोनी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के ट्रांसफार्मर पैनल में धमाके से मचा हड़कंप, सीपीडब्ल्यूडी से जुड़े इंजीनियर और इलेक्ट्रीशियन झुलसे

