ब्रेकिंग

14 दिन बाद भी खरीदी केंद्रों में पड़े है हजारो क्विंटल धान, 20- 22 तारीख तक उठाव का किया जा रहा दावा

Spread the love

बिलासपुर। धान खरीदी की प्रक्रिया को खत्म हुए 14 दिन हो गए! अभी भी हजारों क्विंटल धान खरीदी केंद्रों में पड़े है! जिनको 20 से 22 फरवरी तक उठाव कराने का लक्ष्य रखा गया है!

मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024 – 25 में अभी तक 6 लाख 91 हजार 983 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है! अभी तक इसमे से 94 प्रतिशत धान के उठाव का दावा किया जा रहा है! वही अभी भी धान खरीदी केंद्रों पर 45 हजार मीट्रिक टन धान बचा होना बताया जा रहा ! इस शेष धान के उठाव के लिए 20 से 22 तारीख तक का टारगेट रखा गया है!

शम्भू कुमार गुप्ता, जिला विपणन अधिकारी बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *