0 खुद तो कुछ करना नही है, हल्का अर्थदण्ड लगा करते है खानापूर्ति
0 अब खनिज विभाग का नही रामा और साईराम का चल रहा आदेश


बिलासपुर। करोड़ो की कालोनी और बिल्डिंगे बनाने वाले प्रदेश के बड़े बिल्डर की कंपनी पर अपने रसूख के दम पर निजी जमीन से बिना अनुमति के मुरुम चोरी का मामला सामने आया है। पूरा मामला बिलासपुर जिले के तिफरा सेक्टर-डी का है जहाँ निजी भूमि से मुरुम चोरी का आरोप पीड़ित परिवार ने लगाया है कि कंपनी के लोग नगर निगम का हवाला देकर उनकी जमीन से अवैध रूप से मुरुम निकाल रहे ।
बताया जा रहा कि जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो उन्हें धमकाया और अभद्र व्यवहार किया गया। इससे पहले भी चकरभाठा एयरपोर्ट के पास सेना की जमीन से करोडो रु की अवैध रुप से मिट्टी और मुरुम की चोरी की मीडिया मे प्रसारित खबरों को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर खनिज विभाग और जिला प्रशासन को सेना की जमीन से मिट्टी खोद कर बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये थे। पर न तो बिल्डर को इसका डर है न खनिज विभाग के अफसरों को तभी तो बड़े बड़े बिल्डर अफसरों को हजारो का नजराना टिका अरबो अंदर कर रहे।
बताया जा रहा कि चोरी के मिट्टी और मुरूम से ही इलाके मे वैध और अवैध कालोनियों क़्क़ निर्माण हो रहा।
पीड़ित अजीत कुमार वर्मा के अनुसार, उनकी पारिवारिक भूमि से बिना अनुमति के मुरुम निकाला जा रहा था। जब गौतम बाई वर्मा, सविता वर्मा और आरती वर्मा ने विरोध किया, तो जेसीबी ऑपरेटर और अन्य लोगों ने उन्हें धमकी दी तब पीड़ित परिवार ने डायल 112 को कॉल किया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक ट्रक GG 10 AW 3916 तथा जेसीबी मशीन CG 10 B 9205 को जब्त कर वाहनों को सिरगिट्टी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि रामा वाले और साईराम की दबंगई के चलते क्षेत्र के आम लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, सुबह जब वे अपनी भूमि पर पहुंचे, तो वहां से मुरुम गायब था। पूछताछ करने पर जेसीबी चालक ने बताया कि रामा वाले और साईराम ने उन्हें भेजा है। पुलिस मामले की जांच के बाद जप्त वाहनो को खनिज विभाग को सौपने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कह रहै। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जिले के खनिज महकमे के हाल चैतू बैशाखू से भी बदतर है, या कहे सब सेटिंग में चल रहा तभी तो चारो तरफ खनिज संसाधन की चोरी और खोदमखोद मची है कोई देखने वाला नही।
सख्त कार्रवाई के अभाव में हौसले बुलंद
जानकारों का कहना है कि चूहे बिल्ली के खेल से खनिज की चोरी नही रुकने वाली नही है। खनिज विभाग को जब्त गाड़ियों को गाडियो के दाम के बराबर जुर्माना और दंड अधिरोपित करना होगा तभी खनिज संसाधन की चोरी पर लगाम लग सकेगा । दस- बीस हजार के जुर्माने से मिली भगत के आरोप लग रहे है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 8, 2026ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान के तहत सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी गईं 4100 राखियां एवं शुभकामना संदेश…
UncategorizedAugust 8, 2026बड़का अचंभा सड़क के बीच खम्भा, ध्वस्त बिजलीं व्यवस्था, जलभराव, संसदीय कार्यकाल के अधूरे निर्माण पर भड़के डिप्टी सीएम, 3 जनपद सीईओ और रतनपुर सीएमओ की नदारदगी पर गुस्साए, दी चेतावनी कहा आग लगने पर कुंआ खोदने की आदत से बाज़ आइए…!
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?
UncategorizedAugust 6, 2026हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के लगातार संघर्ष का दिखा असर, साढ़े 6 करोड की लागत से होगा बिलासा देवी एयरपोर्ट के टर्मिनल का विस्तार

