0 नई जगह इंदिरा सेतु-पुराने अरपा पुल की नई सड़क पर जगह घेरने डटे रहे व्यवसायी
0 नवरात्र के पहले दिन से रोज मुख्यमार्ग और गलियों में लग रहा जाम


बिलासपुर। नवरात्र में मुख्यमार्ग पर ट्रैफिक को व्यवस्थित करने रविवार को जिला एवं पुलिस प्रशासन ने निगम अमले के साथ संडे मार्केट को इंदिरा सेतु और अरपा के पुराने पुल के बीच नदी किनारे की नई बनी सड़क पर हो हंगामे और विवाद के बाद शिफ्ट कर दिया। इधर अमले के जाते ही गांधी चौक से देवकीनन्दन चौक पर फिर फुटपाथ कारोबारी सड़क तक पसर गए।

इधर नई जगह पर संडे मार्किट के कारोबारी अपने लिए जगह रोकने पन्नी और टेबल लगाने आपस मे झगड़ने लगे और इधर मुख्यमार्ग से अमले के जाते ही फुटपाथ कारोबारी फिर सड़क तक सामान फैलाकर पसर गए और परमानेंट दुकानदारों ने भी सड़क तक शो रूम सजा लिया।

गौरतलब है कि नवरात्र के बाद से लगातार शहर की सड़कों से लेकर इससे लगी गलियों तक मे लगातार जाम लग रही इसे देखते हुए प्रशासन ने आमजन को नवरात्र व दशहरे में जाम से राहत दिलाने यह पहल की है। परन्तु आधी अधूरी कार्रवाई के कारण इसके बाद भी मुख्यमार्ग पर जाम की स्थिति दिखी।

सड़क तक पसरा रहा बर्तन चप्पल
प्रशासन के संयुक्त टीम की आधी अधूरी कार्रवाई के बाद आधे अधूरे फुटपाथ कारोबारियों को तो नदी किनारे सड़क पर शिफ्ट कर दिया गया। वही अमले के जाते ही सदर के बर्तन कारोबारियों ने दकानो के सामने सड़क तक बर्तन और चप्पलें टांग दी। इतना ही नही अमले के हटने का इंतजार कर रहे फुटपाथ कारोबारी भी फिर छतरी तान सड़क तक सामान पसार कर बैठ गए।
मचा बवाल
नवरात्र के दौरान की गई इस कार्रवाई को लेकर संडे मार्केट के कारोबारियों ने यह कहकर जमकर बवाल मचाया कि प्रशासन हर बार ऐसे प्रताड़ित करता है। उन लोगो ने कर्ज लेकर धंधा करने सामान खरीदा है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

