ब्रेकिंग

चिंगराजपारा में फिर मर्डर, बातचीत बन्द की तो बॉयफ्रेंड ने घर घुस लड़की को चाकू से गोदकर मार डाला

Spread the love


0 युवक ने सुबह दिया वारदात को अंजाम
0 एक के बाद एक हो रहे वारदात से क्षेत्र में दहशत

बिलासपुर। ई रिक्शा चालक के हत्या का मामला अभी शांत तक नही हुआ और चिंगराजपारा कुंडरुबाड़ी में फिर घर घुस चाकू गोदकर एक लड़की की हत्या कर दी गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक सरकंडा चिंगराजपारा कुंदरूबाड़ी निवासी प्रियंका देवांगन अपने माता-पिता के साथ रहती थी। लड़की का सागर साहू नामक युवक के साथ अफेयर था। बताया जा रहा है कि करीब एक माह से लड़की ने अपने बायफ्रेंड से बाचतीच बंद कर दी थी। जिससे सागर परेशान था वह शुक्रवार को सुबह करीब सवा 9 बजे लड़की के माता- पिता के काम पर जाने के बाद
अपनी प्रेमिका को मनाने उसके घर पहुंचा।

मान मनौव्वल के बाद भी जब लड़की ने उसकी बात नही मानी, तो आरोपी युवक ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के वारदात की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


गौरतलब है कि अभी हाल ही में स्वामी आत्मानन्द स्कूल परिसर में एक ई रिक्शा चालक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। जिसके दो आरोपी को पुलिस पकड़ने का दावा कर रही। मामले का 3 रा आरोपी अब तक फरार है। अभी इस मामले के पूरे आरोपी भी नही पकड़े गए फिर हत्या हो गई जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।

000

सीएसपी सिद्धार्थ बघेल

सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि चिंगराजपारा लक्ष्मी चौक में आरोपी सागर साहू अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। विवाद होने पर उसने चाकू से वार कर लड़की की हत्या कर दी। सूचना पर तत्काल पहुची पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *