ब्रेकिंग

इलेक्ट्रिक आटो चालको ने बिठा दिया शहर के ट्रफिक व्यवस्था का भट्टा, पूछ रहे लोग आईटीएमएस, ट्रैफिक औऱ क्षेत्रीय पुलिस के बावजूद क्यों है ये हाल, क्यो लग रहे जाम…..

Spread the love
शनिचरी बिलासा चौक में दिनदहाड़े बीच सड़क में ऐसे खड़े होते है ईवी ऑटो

बिलासपुर,,,, इलेक्ट्रिल आटो चालको ने शहर के ट्रैफिक व्यवस्था का भट्टा बैठा दिया है! पुराना बस स्टैंड, नेहरू चौक, शनिचरी बाजार, सिम्स रोड बिलासा चौक, में आधी सड़क तक इलेक्ट्रिक आटो वाले घेरा बंदी कर खड़े हो जा रहे है! जिससे आम राहगीरों को आवागमन में समस्या हो रही है! जगह जगह बेवजह जाम के हालात बन रहे है!

आप खुद देखिये ये तस्वीरें शनिचरी बाजार बिलासा चौक की है! 10-10 रुपये की सवारी पकड़ने ईवी आटो चालको ने बीच सड़क पर डेरा डाल रखा है! ये तस्वीरें आपको नेहरू चौक, सिम्स रोड, बस स्टैंड, समेत हर चौक चौराहो पर रोज देखने मिल जाएंगे, जाम इस कदर लग रहे है! कि आमजन हलकान है! ट्रैफिक व्यवस्था को कोस रहे है! कि ट्रैफिक अमला है! आईटीएमएस सिस्टम है! इसके बावजूद शहर के ट्रैफिक व्यवस्था का इस कदर बदहाली क्यों है! पब्लिक पूछ रही है!


की फिर आईटीएमएस का क्या काम जिसका ढिंढोरा पीटा जा रहा है ईसके बाद भी ये जगह जगह जाम क्यों आखिर कब शहरवासियों को शहर की सड़कों पर निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सकेगी….

रामगोपाल करियारे, एडिशनल एसपी ट्रफिक बिलासपुर छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *