ब्रेकिंग

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण निवारण अधिकारी और कारोबारी के बीच झड़प, सड़क तक फैलाकर रखे सामान को जब्त किया तो दी आग लगने की धमकी

Spread the love

बिलासपुर। बार – बार चेतावनी के बाद भी सड़क तक दुकान लगाने वाले झौहा टोकनी दुकान में कार्रवाई करने पहुँचे निगम के अतिक्रमण निवारण अधिकारी से जुमा झटकी और खुद सामान फेक आग लगाने की धमकी से शनिचरी में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।


इसके बावजूद निगम अमले ने कारोबारी का सड़क तक फैला सामान जब्त कर लिया। वही हंगामा करने वाले कारोबारी को पुलिस उठाकर सिटी कोतवाली ले गई। इसके बाद आसपास के कारोबारियों में हड़कम्प मच गया कारोबारी अपने सामान को बचाने खुद अंदर करने लगे। वही जिन कारोबारियो के सामान बाहर तक बिखरे थे उन्हें जब्त कर फिर बाहर तक सामान न रखने की चेतावनी दी गई। वही सड़क पर खड़े होकर कारोबार करने वाले फल कारोबारियो को भी दी गई जगह पर ठेला लगाने अंतिम चेतावनी दी गई कि अब सड़क पर यातायात बाधित कर ठेला लगाने वाले कारोबारियो के ठेले को जब्त किया जाएगा और छोड़ा नही जाएगा।
ढहाया-
वहीं इमलीपारा रोड पर मेमन जमात के बगल में बने एक कमरे को भी ढहाने की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *