ब्रेकिंग

प्रियंका सिंह फाँसी कांड बनी पुलिस के लिए चुनौती, लोग सोशल मीडिया में मुखर हो रख रहे अपनी बात

Spread the love

बिलासपुर। हालात ही कुछ ऐसे है पुलिस और प्रशासन विश्वास के संकट से जूझ रहा है । ये हम नही प्रियंका फाँसी कांड के बाद लोग सोशल मीडिया पर मुखर होकर बोल रहे है। मामला बड़े लोगो से जुड़ा है लोग कह रहे कि कही भोंदूदास कांड की तरह पुलिस फिर पप्पू न बना दे क्योकि आगे दिवाली है।
दरअसल पुलिस द्वारा जिस तरह से घटनाक्रम की जानकारी दी कि कैसे श्रीकांत वर्मा मार्ग पर साईं मंदिर के पीछे रहने वाले रेलवे के टीटीई अजय सिंह की पत्नी प्रियंका ने फेसबुक पर विडियो आपलोड कर अपने पड़ोसियों पर छेड़खानी अश्लील हरकत कर परेशान करने का आरोप लगाया और इससे तंग आकर फाँसी लगाने की बात कही और 20-22 मिनट के अंदर फाँसी के फंदे पर लटक गई। शहर के लोग 20-22 मिनट के अंदर उसे अस्पताल ले जाते देख हैरान रह गए। पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया। बताया गया कि कैसे मौके पर पहुँचे पुलिस व पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया खुलवाने के प्रयास किया तभी ऊपर बालकनी में उनकी 14-15बसाल की बेटी निकली। पुलिस को देखने के बाद भी उसने यह खकत दरवाजा नही खोला कि मम्मी ने मना किया है और अंदर चली गई। जैसे ही पुलिस ने दरवाजे कों तोड़ने का प्रयास किया तभी महिला का पति अजय सिंह भी वहाँ पहुँच गया और पुलिसवालों को झुंझलाकर कहा कि हड़बड़ा क्यो रहे मैं दरवाजा खोल रहा हूँ। टीटीई दरवाजे के लॉक खोल अंदर घुस गया और दरवाजे को अंदर से लॉक कर दिया। करीब 15 बाद उसने दरवाजा खोला और बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली फंदे से उतारकर उसने प्रियंका को बेड पर लिटा दिया है। इसके बाद महिला को अस्पताल रवानी किया गया डांटने पर टीटीई भी अस्पताल के लिए निकला ।

इन पर है आरोप


आने लगे कमेंट्स
इसके बाद सोशल मीडिया में इस तरह के कमेंट्स आने लगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *