
बिलासपुर। न्यायधानी में अब आंदोलन भी हाइजेक होने लगे। दरअसल ये आरोप लिंगियाडीह के पार्षद दिलीप पाटिल ने अपनी ही पार्टी कर जिलाध्यक्ष पर लगाया हैं, मामला अपोलो से लेकर चांटीडीह तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकानों व दुकानों का है। वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल के बाद अब जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंगलवार को इनके मकानों व दुकानो को टूटने से बचाने के लिए नागरिकों को लेकर गुहार लगाने पहुँचे थे।


लिंगियाडीह के पार्षद दिलीप ने इसकी शिकायत प्रदेश संगठन से करने की बात कही है। उनका कहना कि विजय केशरवानी अब पार्षद नही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष है, वे पूरे जिले के अध्यक्ष है बेशक समस्या से पीड़ित नागरिकों की मांग को लेकर कलेक्टर या किसी भी समक्ष अधिकारी के पास जा सकते है, लेकिन इस वार्ड की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है। चाहे सड़क चौडीकरण का मामला हो या पेयजल संकट का वे वार्ड के नागरिकों के साथ लगातार संघर्ष कर रहे है, अफसरों तक उनकी आवाज और बात को पहुँचा रहे, क्या इस नाते अध्यक्ष को उन्हें इससे अवगत नही कराना चाहिए, क्या पार्षद और कार्यकर्ताओ को साथ मे लेकर नही चलना चाहिए।
गौरतलब है कि हाल ही में उनका पूर्व विधायक से इसी छपास कंपीटिशन के चलते विवाद हुआ था। पूर्व विधायक ने भी उनसे यही कहा था कि आप जिला अध्यक्ष है, मीडिया संस्थानों में विज्ञप्ति भेजते है तो कम से कम उनके भी नाम कां उल्लेख किया जाना चाहिए जो लोग आंदोलन और संघर्ष में साथ रहते है।


000
जिलाध्यक्ष जिस वार्ड से पार्षद थे वही से विधानसभा चुनाव भी लडे, पर जब यहां सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोगो के मकान दुकान तोड़ा गया तो वे पूछने तक नहीं आए। ऐसे में आंदोलन को क्या इस तरह हाइजैक करना उचित है। क्या वार्ड पार्षद और निष्ठावान कार्यकर्ताओ को पूछना उन्हें सम्मान नही देना चाहिए, ये गलत है इसकी शिकायत वे प्रदेश नेतृत्व के समक्ष करेंगे।
दिलीप पाटिल
कांग्रेस पार्षद लिंगियाडीह
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMarch 21, 2026वाह रे महानगर, वाह रे स्मार्ट सिटी, जमीन फोड़ भूफोर निकलने के बाद अब कचरे के ढेर में लगी आग से स्वाहा हुए दो कार, करोड़ो की सफ़ाई और कचरा उठाव के दावे पर उठे सवाल
UncategorizedMarch 20, 2026धान का कटोरा के नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ अब अफीम के कटोरे के नाम से मशहूर, रायगढ़ के तमनार ब्लाक से फिर सामने आया नशे के अवैध खेती का मामला, अब तक 4 …आरोपी सांगा गिरफ्तार*
UncategorizedMarch 20, 2026लगातार कार्रवाई के बाद भी भृष्टाचारियो में नही खौफ, एसीबी ने फिर जांजगीर में की कार्रवाई, नगर पंचायत के लेखापाल और छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के जेई,एई समेत 4 आरोपी रिश्वत कांड में गिरफ्तार
UncategorizedMarch 20, 2026इष्टदेव श्री झूलेलाल सांई के अवतरण दिवस पर सिंधी समाज ने बाजे-गाजे के साथ स्कूटर रैली निकाल दिया समाजिक एकता का संदेश…

