0 कहा लोग हमें अग्र कहते है इसलिए जिम्मेदारी अधिक*

0 अलग अलग समितियां गठित कर दी जिम्मेदारियां

बिलासपुर। रविवार को अग्रवाल सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष शिव अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई प्रथम बैठक में विभिन्न समितियों का गठन कर समाज और जनहित में काम करने की रूपरेखा तय की।

अग्रसेन भवन जूनी लाइन में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में वर्ष 2025 से 27 के संचालन हेतु कार्यभार सौपने की प्रक्रिया के नए अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने आगामी वर्षों में बिलासपुर अग्रवाल समाज के सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ नगर के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने अपनी नवीन कार्यकारिणी में आठ संरक्षक, 15 मार्गदर्शक मंडल, 19 विशेष सलाहकार ,एक सचिव, एक कोषाध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, तीन सह सचिव, दो उपकोषाध्यक्ष ,48 कार्यकारिणी सदस्य और विभिन्न समितियों का गठन कर सबको जवाबदारी दी। बैठक में अग्रवाल सभा के सभी समितियां ने गत वर्ष के आय व्यय का लेखा-जोखा नए अध्यक्ष को सौंप दिया।
नई कार्यकारिणी ने भारतीय नगर मुक्तिधाम को गोद लेकर सवारने और रखरखाव के लिए जिला प्रशासन से पहल करने। बारिश के दौरान पौधरोपण अभियान चला उसकी देखरेख कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने, लगातार गिर रहे जलस्तर को देखते हुए रेन वाटर हरवेस्टिंग के लिए अभियान चलाकर जनजागरण करने,

सितम्बर में होने वाले अग्रसेन जयंती समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न आयोजन और शोभायात्रा के लिए अभी से तैयारी करने निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष शिव अग्रवाल, सचिव सुनील सोंथलीया, कोषाध्यक्ष ओम मोदी, रामावतार अग्रवाल ,विनोद मित्तल ,मंगतराम अग्रवाल, मोती सुल्तानिया, जगदीश केडिया ,अशोक अग्रवाल, परसराम निशानियां, हरीश केडिया, भोलाराम मित्तल, किशन बुधिया ,बृजमोहन अग्रवाल ,बजरंग लोहिया आरके अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण टिबढेवाल, प्रमोद खेड़िया, राजेंद्र सिंघानिया, पवन अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, राजेंद्र खेड़िया, प्रकाश चौधरी, चतुर्भुज अग्रवाल, नरेश लिखमानिया नरेश सुल्तानिया, हरीश शाह, संतोष सिंघानिया, सुनील सुल्तानिया, महेश गुप्ता ,सुरेश गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल ,सुशील अग्रवाल, हरि बुधिया, अजय जाजोदिया, उमेश मुरारका , मनीष अग्रवाल, विजय गुप्ता ,राजकुमार केडिया, जुगल अग्रवाल, मदन मोहन अग्रवाल, राजू सुल्तानिया ,आनंद अग्रवाल, राजुल जाजोदिया, अनिल अग्रवाल ,मुकेश महलवाला, संजय अग्रवाल,कमलेश अग्रवाल ,आशीष अग्रवाल, सजन अग्रवाल ,नितिन बेरीवाल, दीपक मोदी, अक्षय अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल ,बिहार जालान, प्रेम प्रकाश लाठ, ललित बजाज, ओम प्रकाश अग्रवाल ,अजय अग्रवाल ,अरविंद गोयल, सुरेश तायल ,नरेश सुल्तानिया, हेमंत मोदी, गणेश अग्रवाल ,संदीप नोपानी ,राजकुमार अग्रवाल, पवन नालोटिया ,बृजेश अग्रवाल हनुमान अग्रवाल ,प्रकाश सोंथलीया ,विवेक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल ,रवि जालान,अश्विन जाजोदिया, नित्यानंद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल ,जय प्रकाश मित्तल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, कमल बजाज ,सतीश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल ,ललित नूनीवाल, चंदन अग्रवाल, कपिल जाजोदिया, विकास मित्तल, नवीन जाजोदिया, अमेश बुधिया, अभिषेक सोंथलीया ,चंचल अग्रवाल ,जुगल पालीवाल, अमित लोहिया, महेश बागड़िया, राजेश बिंदल ,राजेश गोयल, राकेश गोयल ,अमित चौधरी, आलोक चौधरी, संजय छापरिया, सुनील तुलसियान,शिव बुधिया, श्रीमती रंजना अग्रवाल, श्रीमती सीमा गर्ग, श्रीमती सीमा चौधरी समेत सामाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

