
0 कोई देशी खरीद रहा तो कोई बोदका, ये चांटीडीह सब्जी मंडी रोड का नज़ारा है रोज का

0 इनके कारण हर शाम रहता है शनिचरी मार्ग से लेकर चांटीडीह दारू भट्टी तक जाम
0 गाड़ियों के सामने बीच सड़क पर लड़खड़ाकर गाली- गलौच करते है मंदहा लोग
बिलासपुर। सड़क चौड़ीकरण और ट्रफिक पुलिस के भारी भरकम जुर्माने का क्या असर है इन तस्वीरों में आप खुद देख लीजिए, ये आम नजारा शनिचरी बाजार से चाटीडीह शराब भट्ठी तक के रोड का और रोज का है।
ऑटो सड़क पे
आधी सड़क तक इलेक्ट्रिक ऑटो चालकों के डेरा जो बीच सड़क पर ऑटो खड़ी कर सवारी पकड़ रहे है। ये नजारा केवल शनिचरी भर में है ऐसा बिल्कुल नही है, सिम्स रॉड, सदर, गोलबाजार, नेहरू चौक, गोड़पारा बाल्मीकि चौक हर जगह इलेक्ट्रिक ऑटो के कारण रोज जाम लग रहा लोग हलाकान है। आवागमन में दिक्कत हो रही है, कारोबारियो का कारोबार प्रभावित हो रहा कोई देखने वाला नही है।
मनटोरा बाई जैसा हाल
पढ़ावत है ददा पढ़ावत है दाई एऊ टूरी निकल गे मनटोरा बाई जैसा हाल है, निगम का अतिक्रमण निवारण अमला आये दिन यहां कार्रवाई कर रहा। ट्रफिक पुलिस रोज रपटा के पास चालानी कार्रवाई कर रहा पर सब बेअसर है। प्रशासन ने करोड़ो रूपये खर्च करके शनिचरी पानी टँकी के पीछे व्यवस्थित फल मार्केट का निर्माण करा इसका लोकार्पण करा यहां फल कारोबारियो को चबूतरे आबंटित किये ताकि सड़क पर यातायात बाधित न हो और कारोबारियो को भी रोज पुलिस और निगम की कार्रवाई से निजात मिल सके, लेकिन नजारा वही पुराना है फल मार्केट वीरान और सड़कों पर ठेले वालो के कारण अब भी जाम लग रहे, इसके बाद भी जगह नही पुर रहा
शनिचरी- चाटीडीह रपटा तक मे ठेले लग रहे। ठेलो की तादात दिनों दिन कैसे बढ़ते जा रहा पता नही ये लोग किस प्रान्त से आकर यहाँ किराए पर ठेला लेकर या बड़े दुकानदारों से पारिश्रमिक लेकर ठेले पर उनका सामान बेच रहे है।
और ये है लहर प्वाइंट
चांटीडीह की शराब भट्टी राहगीरों के लिए ही नही मरीजो को अपोलो लेकर जाने वाले एम्बुलेंस के लिए भी सबसे बड़ा हेडेक है। यहाँ भट्टी के ठीक सामने सड़क पर पानी पाउच, डिस्पोजल और चखने की दुकानें है, सरेआम सड़क किनारे पैग बनता है, और जब नशे का शुरुर चढ़ता है, शराबी एम्बुलेंस और परिवार के साथ जा रहे लोगो की गाड़ी के सामने लहराते खड़े होकर गाली गलौच हंगामा करते है। विधानसभा, नगर निगम और लोकसभा तक के चुनाव हो गए मांगे उठती रही पर आज तक यहां से शराब भट्टी नही हटाई जा सकी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

