ब्रेकिंग

उड़ी बाबा ये भी गजब है, जांजगीर के नाबालिग के अपहरण और रेप के मामले में 25 वर्षीया महिला  जगदलपुर से गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर । युवकों द्वारा लड़की के अपहरण की घटनाएं आम है, पर छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से एक शादीशुदा महिला को नाबालिग के अपहरण और रेप के आरोप में जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया है। वह परित्यक्ता है।
मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है। उप निरीक्षक सत्यम चौहान ने बताया कि 1 जुलाई को नाबालिग के परिजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका नाबालिग बेटा 28 जून से लापता है। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नही चला पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की
तो पता चला कि नाबालिग लड़का जगदलपुर में है। पुलिस टीम को रवाना कर वहां से नाबालिग को और उसके साथ रह रही 25 वर्षीय महिला को हिरासत में लिया गया।

फ्री फायर गेम ने भड़काई आग

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि फ्री फायर गेम खेलने के दौरान वह इस 25 वर्षीय शादीशुदा महिला के संपर्क में आया फिर उनके बीच नजदीकियां बढी फिर इंस्टाग्राम पर बात हुई फोन नंबर एक-दूसरे से शेयर किए। बातचीत होने लगी।

शादी का प्रस्ताव लेकर लड़के के घर पहुची थी


परिजनों ने बताया कि यही महिला गत जून माह में ऊनके घर जांजगीर आई और नाबालिग के परिजनों के सामने शादी की बात भी रखी। लेकिन परिजनों ने लड़का अभी नाबालिग है कहकर मना कर दिया महिला जाते-जाते नाबालिग को प्यार करने की बात कहकर चली गई इसके कुछ दिन बाद नाबालिग ल बिना घरवालों को बताए 50 हजार रुपए लेकर घर से निकल गया और आरोपी युवती के पास जगदलपुर चला गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने पूछताछ में शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूल की है, पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *