ब्रेकिंग

रजक युवा गाडगे सम्मेलन 20 को, सीएम, मंत्रियों और जनप्रतिधियो की मौजूदगी में होगा आयोजन, नई पीढ़ी को शिक्षित और संस्कारित बनाने युवा पहल

Spread the love

..बिलासपुर। बिलासपुर में रविवार को रजक युवा गाडगे सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, इस सम्मेलन में प्रदेश भर के समाज के लोग शामिल होंगे।
रजक कार विकास बोर्ड, के अध्यक्ष प्रहलाद रजक और युवा भाजपा नेता मोनू रजक ने प्रेस क्लब मे पत्रकारों के समक्ष जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मेलन सिम्स परिसर के ऑडिटोरियम में होने वाले इस आयोजन में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री, मंत्री और जिले विधायक मौजूद रहेंगे। समाज के अध्यक्ष ने बताया कि समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कारित बनाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा । जिससे विशेषकर गरीब और पिछड़े वर्ग के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।युवक युवती परिचय सम्मेलन के अलावा सामाजिक चिंतन,समाज के बुजुर्गों,प्रतिभावानों का सम्मान किया जाएगा। आसपास के जिलों से समाज के करीब दो हजार लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन में युवाओं को मार्गदर्शन के साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *