

बिलासपुर_मल्हार,,, मल्हार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों की कथित समस्याओं और शिक्षकों के अभद्र व्यवहार को लेकर मामला गरमाता नजर आया… बताया जा रहा है! कि विद्यालय के कुछ छात्र पिछले कई दिनों से अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान थे… छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एक स्थानीय जनप्रतिनिधि अपने साथियों के साथ विद्यालय पहुंचे और छात्रों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया…
इसी दौरान भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों के भी मौके पर पहुंचने की बात सामने आई… आरोप है! कि उनके पहुंचने के बाद विद्यालय परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया… और छात्रों पर कथित रूप से दबाव बनाने का प्रयास किया गया… इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बनती दिखाई दे रही है!

छात्रों की शिकायतों को लेकर विद्यालय में पहुंचने वाले पक्ष का कहना है! कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक विवाद को बढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की समस्याओं को सामने लाकर उनका समाधान कराना है! उनका आरोप है! कि लंबे समय से परेशान छात्रों की बात सुनी जानी चाहिए और यदि किसी शिक्षक के व्यवहार को लेकर शिकायत है! तो शिक्षा विभाग को निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए…
वहीं, विद्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों के आमने-सामने आने से मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर छात्रों की वास्तविक समस्या क्या है और उनकी शिकायतों पर शिक्षा विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच भी चर्चा का दौर जारी है। शिकायतों की निष्पक्ष जांच और विद्यार्थियों को बिना किसी दबाव के अपनी बात रखने का अवसर देने की मांग उठ रही है। संबंधित पक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों से छात्रों के हित में संयम बरतने और उन्हें राजनीतिक विवाद से दूर रखने की अपील की है।



