ब्रेकिंग

युवक को घेरकर पीटने वाले दो सराफा कारोबारी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर फेल हुई समझौते की राजनीति

Spread the love

। बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो ज्वेलरी शॉप संचालको ने एक युवक को लात-घूंसे से पीट डाला। वारदात में बाद सराफा व्यवसायी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी सिटी कोतवाली पहुँचे पर थानेदार छठघाट पर थे। बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिज़ ने हमलावर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


बताया जा रहा है कि सराफा काम्प्लेक्स सदर बाजार में एक युवक ने तेज आवाज में बात की थी, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे बेरहमीसे पीटना शुरू कर दिया। घटना के बाद जब घायल युवक मॉम्ले की शिकायत लेकर सिटी कोतवाली पबुचा तो सराफा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष कमल सराफ भी व्यवसायियों के साथ थाने पहुच गये।


अध्यक्ष श्री सराफ ने मीडिया के समक्ष बयान दिया कि ये आपसी विवाद है समझौते का प्रयास कर रहै। पर कोतवाली पुलिस ने हमलावर शर्लिन ज्वेलर्स के संचालक सन्नी सलूजा और रितेश ज्वेलर्स के संचालक रितेश सलूजा को गिरफ्तार कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक पर हमला करते दिख रहे है। फुटेज में आरोपी युवक को घेरकर लात-मुक्कों से पीटते नजर आ रहे है, जबकि युवक लगातर उनसे बचने की कोशिश करते दिख रहा, लेकिन दोनों आरोपी उसे पकड़ लेते है और साथ में आए लोग उसे पीटते दिख रहे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *