
0 ये हाल तब है जब हाईकोर्ट संज्ञान ले बना चुका गृह विभाग के प्रमुख सचिव को 6 वा पक्षकार

0 नही थम रही चक्कूबाजो का आतंक, रोज हो रही वारदात
0 स्कूल, प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप
बिलासपुर। तारबाहर क्षेत्र के भारत माता स्कूल में मंगलवार को चाकूबाजी से हड़कंप मच गया। खबर है कि क्लास के दौरान दो छात्रों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद एक छात्र ने अपने दो सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात में घायल लहूलुहान विद्यार्थियों को अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका है, इसी रंजिश में हमलावर छात्र ने चाकू निकालकर अपने सहपाठी पर हमला कर दिया। घायल छात्रो के हाथ और पसली में चोट आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है उसे सीटी स्कैन के लिए ले जाया गया है। घायल छात्र के परिजनों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा उन्हें देर से
सूचना दी गई। पीड़ित परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर मामले को दबाने का आरोप भी लगाया।
उनका कहना है कि लगभग घंटे भर बाद उनके घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया।
इस घटना ने एक बार फिर पालको की चिंता बढ़ा दी है कि जब निजी स्कूल में बच्चों की सुरक्षा का ये हाल है कि 17-18 साल के छात्र स्कूल में चाकू चला रहे तो वे अपने बच्चों को कैसे स्कूल भेजे, सवाल ये भी है कि आखिर बच्चा चाकू लेकर कैसे स्कूल में दाखिल हुआ, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रशिद मिर्जा,, घायल के परिजन
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 19, 2026तू न सम्हाले तो हमे कौन…! मामला राष्ट्रीय पर्व के दौरान नगर विधायक के समर्थकों के अपमान का, मामले में अब तक पार्टी – संगठन किसी ने नही लिया संज्ञान…? उठ रहे सवाल…
UncategorizedAugust 18, 2026सेंट्रल जेल के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भी हुआ मुन्नी की तरह बदनाम, चौकीदार की हत्या से उबरे नही अब स्वतंत्रता दिवस के दिन लाये गए दुष्कर्म के आरोपी किशोर की वॉशरूम में फंदे पर लटकती मिली लाश…!
UncategorizedAugust 18, 2026नागपंचमी के साथ ही श्री व्यंकटेश मंदिर में झूला महोत्सव की धूम, झूले पर विराजे श्रीभगवान रोज सजाई जा रही आकर्षक झांकियां…
UncategorizedAugust 18, 2026झोलापति नही छत्तीसगढ़ को चाहिए थलापति, निजी अस्पतालों में लाश को बंधक बनाने, मरीज की मौत के बाद 18 घण्टे की चिकित्सा के पौने 5 लाख के बिल और लापरवाही को लेकर पनप रहा जनाक्रोश…



