ब्रेकिंग

एसपी ऑफिस के सामने दंगल जैसा माहौल शिकायतकर्ता को एसएसपी तक पहुँचने से पहले क्यों घसीट गाड़ी में भरकर ले गए पुलिसवाले, परिजनों ने सीपत पुलिस पर लगाया उगाही और  पैसे के लिए दबाव बनाने गुंडई का आरोप

Spread the love

बिलासपुर। ये वायरल वीडियो जिले पुलिस मुख्यालय यानि पुलिस अधीक्षक कार्यालय का है। जहां एक पीड़ित युवक अपनी समस्या लेकर एसएसपी से मिलने पहुँचा तो, वर्दीधारी पुलिस वाले उसे घसीट खींचकर गाड़ी में बिठाते दिखे ताकि वह एसएसपी से न मिल सके। परिजन हंगामा मचा रहे थे तमाशबीनों की भीड़ लगी रही हंगामा मचा रहा।

मीडिया भी पहुच गई पूछने पर जो पता चला वो भी कम चौकाने वाला नही है

पुलिस आरोपी नारायण प्रसाद को एसपी ऑफिस के सामने से घसीट गाड़ी में भर ले गई। इधर पीड़ित की पत्नी और बेटी का आरोप है कि सीपत थानेदार और पुलिसकर्मी उन्हें लगातार परेशान कर रहे, नारायण की बेटी ने बताया कि उसके पिता की जमानत होने के बाद भी पुलिसकर्मी सहेत्तर कुर्रे उसके पिता और उनके परिवार को लगातार धमकाकर प्रताड़ित कर रहे, नारायण की बेटी ने पुलिस कर्मी पर उनसे 25,000 लेने के बाद भी आये दिन शराब के नशे में देर रात घर घुसकर गाली-गलौज कर और पैसा देने के लिए दबाव बनाने और पैसे न देने पर झूठे केस मे फसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पुलिसिया आतंक के चलते उनका परिवार पिछले कई दिनों से भय और असुरक्षा में जी रहा, वे लोग इसी की शिकायत लेकर एसएसपी साहब के पास आये थे पर पोल खुलने के डर से पुलिस वाले उसे घसीटकर ले गए और उन्हें एसपी साहब से मिलने नही दिया। पीड़ित परिजनों ने मीडिया के समक्ष न्याय की गुहार लगाते हुए उनके साथ हो रहे पुलिसिया ज्यादतियों की निष्पक्ष जांच कराने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।


अब सवाल यह उठ रहा कि जब नारायण प्रसाद किसी मामले का आरोपी है और वह अपने परिवार के साथ न्याय की गुहार लगाने पहुँचा था तो उन्हें इस तरह घसीटकर रोका क्यो गया क्यो उन्हें एसएसपी साहब से मिलने क्यो नही दिया गया।

सुलेखा खरे

वेंकटेश ताम्रकर

000
नारायण प्रसाद मारपीट की धारा 326 आरोपी है, जो धारा 307 के समक्ष है। उसने अपनी माँ पर घातक हमला किया था, पकड़े जाने पर ये आरोपी भागने का प्रयास और परिवार के साथ नौटँकी कर रहा था। पैसा लेने और पैसे की मांग का आरोप गलत है वह ये सब अपने बचाव के लिए कर रहा था। उसके खिलाफ पहले भी शांति भंग करने के मामले में 151 का अप्रद दर्ज है, इसलिए उसे पकड़कर जेल दाखिल कराया गया है।
गोपाल सतपथी
थाना प्रभारी, थाना सीपत
[

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *