
बिलासपुर,,,, यदि आप परिवार के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने ऐतिहासिक विसर्जन स्थल जूना बिलासपुर पचरी घाट या राजकिशोर नगर छठ घाट जा रहे है, तो नगर निगम और नगर सेना SDFR पर भरोसा न करे…यहां निगम का स्टाफ तो मुस्तैद है पर बिन नख दांत के बघवा की तरह गोताखोर नही लाइफ गार्ड है, वो भी 2-3 पुलिस के 2 स्टाफ भी मुस्तैद है लेकिन यदि कोई अनहोनी हो जाये तो न ट्यूब है न कोई और संसाधन एसडीआरएफ नगर सेना से कोई नही आया। कुल मिलाकर खतरा है…


ये तस्वीरें ऐतिहासिक विसर्जन स्थल पचरी घाट का है आप खुद देख लीजिए अरपा मईया की धार कितनी तेज है!
पिछले 3 दिनों से यहां प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर जारी है! छटाकी लाल (नशेड़ी) छोटे छोटे बच्चे बाजे गाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन करने पहुंच रहे है और प्रशासन की व्यवस्था का ये आलम है! संसाधन है नहीं है! इसलिए निगम का स्टाफ केवल समझाइस के अस्त्र के भरोसे चल चला रहे, ऐसे में विसर्जन स्थल पर आमजन की सुरक्षा का क्या हाल है! इसका अंदाजा लगाया जा सकता है!
खा प्रसाद भर पेट
निगम प्रशासन ने यहां 3-4 लाइफ गार्ड, सुपरवाइजर और ज़फाई कर्मी समेत लगभग 12-15 लोगो की ड्यूटी तो अलग- अलग पालियों में लगा रखा है पर उनके लिए न तो पीने के पानी का इंतजाम किया गया है न नाश्ते और न भोजन का भूखे प्यासे कर्मचारी बोतल में आसपास से पानी लाकर प्यास बुझा रहे और प्रसाद खा कर पेट भर रहे है।
साढ़े सात घण्टे में लगभग 125 प्रतिमाएं विसर्जित
ड्यूटीरत कर्मचारियों के मुताबिक दोपहर 2 बजे से रात 9.30 बजे तक पिछले साढ़े सात घण्टे में पचरीघाट विसर्जन स्थल में 125 प्रतिमाएं विसर्जित की जा चुकी है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 22, 2026प्रदेश के अंतिम छोर अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा पहुचाने का दावा डिंगडांग ,संभाग के जिला अस्पताल में मरीजों की रेलमपेल – डॉक्टरों का टोटा, न एनेस्थेटिस्ट है न आर्थोपेडिशियन अंचल के मरीज कर रहे शीर्षासन…!
UncategorizedAugust 22, 2026जिला अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन लापरवाही से प्रसूता की जान संकट में, कलेक्टर से शिकायत दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग, लोग कर रहे गब्बर और थलापति को याद…!
UncategorizedAugust 21, 2026डीपीआई के आदेश को ठेंगा दिखा शिक्षा विभाग में ऐसे चल रहा अटैचमेंट का खेला, अकलतरी स्कूल के एकमात्र भृत्य को आडिट कार्य मे सहयोग का हवाला दे बीईओ ऑफिस के लिए कार्यमुक्त करने प्रधान पाठक को बीईओ ने भेजा फरमान…
UncategorizedAugust 21, 2026अपना मार्ट के अब्बा हुजूर से छिपकली और मद्रासी रेस्टोरेंट के फ्रिजर में वेज- नानवेज एक साथ के बाद फ़ूड सेफ्टी विभाग ने अब रक्षाबंधन तक चलाया बने खाबो बने रहिबो अभियान, होटल्स और मिठाई दुकानों की कर रहे धड़ाधड़ जांच…!



