
बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने कार में तोड़फोड़ और गाड़ी मालिक से मारपीट के मामले में आरोपियों की शिकायत पर उल्टे प्रार्थो बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। युवा नेता विक्रांत तिवारी ने फेसबुक पर मामले में कमेंट कर एसपी को कॉल किया तब अधीक्षक ने कोतवाल को डपट लगाई और नाबालिग आरोपी के परिवार की 3 महिलाओं के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज किया।


दयालबंद गुरुद्वारा के पास रहने वाले बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पीड़ित विशेष सिंह राजपूत ने बताया कि गत 7 अक्टूबर की रात
वह काम से घर लौटा। दूसरे दिन देखा कि उसकी कार में किसी ने स्क्रेच मार दिया है। सीसीटीवी चेक करने पर कार के पास एक लड़का कार को पत्थर से कुरेदते देखा। 8 अक्टूबर की रात वह फिर घर लौटा और कार के अंदर ही छिपकर बैठा रहा तभी वही नाबालिग लड़का आया और कार पर पत्थर फेंकने का प्रयास किया। तो उसने कार का दरवाजा खोल चिल्लाया तो वह हड़बड़ाकर भागने लगा दौड़ाकर पकड़ने और पूछताछ करने पर नाबालिग ने बताया कि कार पर स्क्रेच मारने के लिए उसे पवन नामक युवक ने 500 रुपये दिया है। पर पवन का घर दिखाने कहने पर उसने गोलमोल बात कर टाल दिया।

इसके बाद वह नाबालिग को लेकर शिकायत करने उसके घर पहुँचा तो नाबालिग के घर की महिलाओं ने उससे मारपीट की। विशेष का आरोप है कि आरोपी नाबालिग के घर की महिलाओं ने उसका चेन भी लूट लिया। जब वह इस वारदात की शिकायत लेकर कोतवाली पहुँचा तो नाबालिग और उसकी माँ और बहन समेत महिलाओं ने उसके घर के सामने खड़ी कार को पथराव कर तोड़ दिया। इधर पुलिस ने उसकी रिपोर्ट लिखने के बजाय उसे थाने से भगा दिया और नाबालिग और महिलाओं की रिपोर्ट पर उल्टे उसी के खिलाफ अपराध कायम कर दिया।
परेशान पीड़ित ने अपने परिचित युवा नेता विक्रांत तिवारी को पूरे घटनाक्रम और थाने में हुए बर्ताव की जानकारी दी तो विक्रांत ने उसम वीडियो बना फेसबुक पर वायरल कर दिया और एसपी को काल कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
एसपी के निर्देश पर दूसरे दिन शनिवार को नाबालिग की माँ सतरूपा बहन सत्या गोरख और बेटी कंचन गोरख के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज किया तब सप्लायर ने राहत की सांस ली।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 8, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और दो अन्य व्यक्तियों की तस्वीरें रखकर श्मशान में तन्त्रपूजा की खबर से पूरे प्रदेश में हड़कम्प, ग्रामीणों ने 1 को पकड़कर पुलिस को सौंपा 3 फरार…!
UncategorizedAugust 8, 2026ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान के तहत सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी गईं 4100 राखियां एवं शुभकामना संदेश…
UncategorizedAugust 8, 2026बड़का अचंभा सड़क के बीच खम्भा, ध्वस्त बिजलीं व्यवस्था, जलभराव, संसदीय कार्यकाल के अधूरे निर्माण पर भड़के डिप्टी सीएम, 3 जनपद सीईओ और रतनपुर सीएमओ की नदारदगी पर गुस्साए, दी चेतावनी कहा आग लगने पर कुंआ खोदने की आदत से बाज़ आइए…!
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?

