ब्रेकिंग

*लो कर लो…अब छत्तीसगढ़ में महिला प्रधान पाठक के टुन्नी में स्कूल पहुँचने और टेबल पर पैर रखकर फर्राटे भरने का मामला आया सामने, मंत्री की चेतावनी के बाद भी ये हाल…

जांजगीर चाम्पा। बलौदा ब्लॉक के ग्राम लेवई के प्राइमरी स्कूल की महिला प्रधान पाठक हीरा पोर्ते शराब के नशे में स्कूल पहुचने और टेबल पर पैर रखकर सोती रही और छात्र-छात्राएँ छुट्टी से पहले ही स्कूल छोड़ घर चले गए। अभिभावकों ने प्रधानपाठक पर कार्रवाई की माँग की है।
बताया जा रहा कि इस
प्राइमरी स्कूल में दो शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से एक छुट्टी पर थे, बताया जा रहा कि महिला प्रधानपाठक ने शराब के नशे में स्कूल में अशोभनीय हरकते भी की जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई। इस अभय की खबर के बाद कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम अकलतरा, जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी शासकीय प्राथमिक शाला लेवई पहुँचे । निरीक्षण के दौरान शिक्षकों, छात्रों ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से इस बात की पुष्टि की कि विद्यालय की प्रधान पाठक हीरा पोर्ते 19 सितम्बर को नशे की हालत में स्कूल आई थीं। जांच रिपोर्ट में मिले इस गंभीर कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन मानते प्रधान पाठक हीरा पोर्ते पर तत्काल एक्शन लिया गया। गौरतलब है कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने हाल ही में स्कूलों में शराब पीकर आने वाले शिक्षको की लगातार आ रही करतूत पर रोक लगाने ऐसे शराबी शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज करा बर्खास्तगी की कार्रवाई की चेतावनी दी थी, पर हद तो तब हो गई गुरुजी नहीँ सीधे प्रधानपाठिका ही टुन्नी में स्कूल पहुच गई। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *