
बिलासपुर,,,, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) जोन के बिलासपुर स्थित बॉक्सिंग रिंग में स्पोर्ट्स ऑफिसर्स द्वारा अपना जन्मदिन शराब और कबाब के साथ मनाए जाने का मामला सामने आया है! इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खिलाड़ियों में भारी रोष है! खिलाड़ियों का कहना है! कि जिस बॉक्सिंग रिंग को वे पूजते हैं! उसे अधिकारियों ने ‘मयखाना’ बना दिया!


“स्पोर्ट्स ऑफिसर और कोच ने मनाया जन्मदिन”
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले बिलासपुर रेलवे जोन के स्पोर्ट्स सेल प्रभारी श्रीकांत पहाड़ी और उनके साथी कोच देवेंद्र यादव ने अपना जन्मदिन बॉक्सिंग क्लब के परिसर में मनाया! इस सेलिब्रेशन में अन्य कोचों और खिलाड़ियों को भी बुलाया गया था!
“मेट पर परोसा गया नॉनवेज, जमकर पी शराब”

वायरल हो रही तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है! कि अधिकारी खिलाड़ियों के प्रैक्टिस के लिए उपयोग होने वाले मैट (मेट) को सेंटर टेबल बनाकर उस पर मछली फ्राई और चिकन के साथ-साथ बीयर और शराब की बोतलें और गिलास रखे हुए हैं!
“खिलाड़ियों ने जताया कड़ा विरोध”
नाम न छापने की शर्त पर एक रेलवे खिलाड़ी ने एक अखबार के पत्रकार को फोटो साझा करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया! खिलाड़ी ने मैसेज में लिखा कि “खिलाड़ी जिस बॉक्सिंग रिंग की पूजा करते हैं!उसे खेल अधिकारियों ने मयखाना बना दिया

शराब पीने के बाद मौके पर नॉनवेज खाया” इस घटना से स्पोर्ट्स ऑफिसर्स के आयोजन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं! खिलाड़ियों का कड़ा एतराज है!कि उनके पूजा-स्थल जैसे रिंग का उपयोग इस तरह की पार्टी के लिए किया गया!
“पार्टी में शामिल हुए अन्य कोच और अधिकारी”
इस विवादास्पद पार्टी में बॉक्सिंग कोच नागू, गर्ल्स कोच देवेंद्र यादव, असिस्टेंट कोच सुमित, बॉयज कोच श्रवण बिस्नोई, असिस्टेंट कोच नितिन साक्या, खिलाड़ी विकास ठाकुर और अन्य खेल विभाग के लोग शामिल थे।
“सीनियर डीसीएम ने दिए जांच के आदेश”
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग रिंग खिलाड़ियों के प्रैक्टिस के लिए है और यहां शराब पीना पूरी तरह वर्जित है।

सीनियर डीसीएम ने आश्वासन दिया कि इस तरह का मामला सामने आने पर निश्चित रूप से इसकी जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह पार्टी बिना किसी आधिकारिक अनुमति के आयोजित की गई थी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedAugust 2, 202624 घंटे में शिकंजा, कोटा पुलिस ने गोवंश वध और गोमांस बिक्री के दो आरोपियों को दबोचा, 35 किलो गोमांस, हथियार और बाइक जब्त; जिलेभर में अवैध कारोबारियों को सख्त चेतावनी, कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedJuly 30, 2026गुरु पूर्णिमा पर गूंजा विवेकानंद का संदेश, गुरु वंदना में झुका बिलासपुर; राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प, श्रद्धा-सेवा-संस्कार से सराबोर रहा पूरा आयोजन….
UncategorizedJuly 30, 2026मोपका शहरी गोठान में आधा दर्जन गौ वंश की मौत, पर भड़के धीरेन्द्र कलेक्टर और निगम आयुक्त को कॉल कर कि व्यवस्था सुधारने की मांग….
UncategorizedJuly 30, 2026बरसात से पहले एक्शन में महापौर! वीआईपी सिटी से बैराज तक पैदल निरीक्षण, गंदगी पर सख्त तेवर, अफसरों को नालियां चमकाने और सड़कें साफ रखने का अल्टीमेटम, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए कड़े निर्देश….

