ब्रेकिंग

उच्चशिक्षा सचिव को एयू के भ्र्ष्टाचार और कुलसचिब के खिलाफ ज्ञापन सौपने से पहले एनएसयूआई के प्रदेश सचिव को पुलिस ने उठाया, 6 घण्टे तक मोपका चौकी में रखा बिठाकर

Spread the love


0 आक्रोशित छात्र नेताओं ने उच्चशिक्षा सचिब के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन
0 एयू प्रशासन और पुलिसिया कार्रवाई पर जताया विरोध

बिलासपुर । अटल यूनिवर्सिटी के भ्र्ष्टाचार और स्थाई कुलसचिव की नियुक्ति को लेकर आंदोलित एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह को पुलिस इसलिए शुक्रवार घर से उठा ले गई कि वे उच्चशिक्षा विभाग के सचिव आर प्रसन्ना को आरोपो से जुड़े दस्तावेज सौपना चाहते थे।

पुलिस ने प्रदेश सचिव को पकड़कर 6 घंटे तक मोपका चौकी में बैठा कर रखा और उच्चशिक्षा सचिव के रवाना होने की सूचना पर दोपहर करीब पौने 4 बजे उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद प्रदेश सचिव ने एसडीम बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के भ्र्ष्टाचार और पुलिसिया कार्रवाई की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
प्रदेश सचिब ने बताया कि सचिव उच्च शिक्षा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी आने की खबर पर उन्होंने अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ उनके समक्ष विश्वविद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार और स्थाई कुलसचिव की नियुक्ति को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया । उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें सचिव से मुलाकात करने नहीं दिया गया तो वे लोग उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे।

इसलिए उन्हें 6 घण्टे तक पुलिस चौकी में बिठाकररखा गया।प्रदेश सचिव ने एसडीएम पीयूष तिवारी को बताया कि उन्होंने राज्यपाल को पूरे मामले से अवगत करा दिया है। उनके निर्देश के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि बस्तर विश्वविद्यालय में कुलसचिव की नियुक्ति मात्र दो दिन में कर दी गई थी। साथ ही प्रभारी कुलसचिव शैलेंद्र दुबे की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाया कि जब उच्च शिक्षा विभाग ने उनकी नियुक्ति ही नही की तो वे कैसे वर्षों से नियम विरुद्ध कार्य कर रहे हैं,
एसडीएम पीयूष तिवारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान एनएसयूआई के पुष्पराज साहू, प्रदीप सिंह, करन यादव, विन्नी विश्वकर्मा, यशोदा वारे, गौरव ठाकुर, गोल्डन गुप्ता, मिट सोनवानी, सौरव मिश्रा, वेद सिंह, सागर, अमित कुमार, अंशु, प्रकाश, राहुल, शुभम सहित अन्य छात्र नेता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *